Vastu Tips For Calendar 2023 : इस तरह लगाएं साल 2023 का नया Calendar, पूरे साल घर पर रहेगी खुशहाली

 | 
Vastu Tips For Calendar 2023

khari khari News Desk, (Prachi Gautam):
Vastu Tips For Calendar 2023 : नए साल के शुभारंभ पर लोग अक्सर घर, दुकान, ऑफिस आदि जगहों से पुराने कैलेंडर हटाकर नए कैलेंडर (New Calendar) लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते है की वास्तु के अनुसार घर में लगे कैलेंडर (Calendar ) पॉजिटिव और नेगेटिव प्रभाव पड़ते हैं। कहते हैं कि अगर सही दिशा में कैलेंडर लगाया जाए, तो व्यक्ति के दुर्भाग्य का नाश होता है। अगर घर की सही दिशा में कैलेंडर नहीं लगाएंगे, तो यह व्यक्ति के दुर्भाग्य का कारण बन सकता है। ऐसे में वास्तु के अनुसार कैलेंडर से जुड़े नियमों का भी पालन करना आवश्यक है। अगर आप भी साल 2023 में नया  कैलेंडर लगाना चाह रहे तो पहले कैलेंजर से जुड़ी ये बातें जान लें। 

Calendar लगाते समय तस्वीरों का रखें ध्यान 

नए साल के लिए अगर आप भी कैलेंडर खरीदने की सोच रहे हैं, तो ध्यान रखें कि उसमें बनी तस्वीरें सुंदर होनी चाहिए। कैलेंडर में किसी भी प्रकार की हिसंक, युद्ध, जंगली जानवर, बंजर जमीन, आदि की तस्वीर न बनी हो। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर इस तरह के कैलेंडर घर पर लगाए जाते हैं, तो घर का माहौल कलह-क्लेश से भरा रहता है। वास्तु जानकारों के अनुसार कैलेंडर में विवाह, नीला आसमान, नदी, झरने, उगता हुआ सूरज, जैसी तस्वीरों वाले कैलेंडरों को शुभ माना गया है। 

यहाँ कभी न लगाएं Calendar 

Vastu Tips For Calendar 2023

कहते हैं कि कैलेंडर को कभी भी दरवाजे के पीछे नहीं लगाना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। वहीं, मुख्य द्वार के सामने भी कैलेंडर लगाने से बचना चाहिए।  वास्तु एक्सपर्ट्स का कहना है कि हरा, नीला, सफेद, गुलाबी और लाल रंग के कैलेंडर को घर में लगाना शुभ माना गया है। वही  इसके साथ ही पुराने कैलेंडर के ऊपर नया कैलेंडर लगाना भी अशुभ माना गया है। इतना ही नहीं, इसका घर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।  नए साल की शुरुआत होते ही पुराने कैलेंडर को घर से हटा दें।  अगर आप इसे नहीं हटाएंगे तो इससे उन्नति में बाधा उत्पन्न होते हैं। 

Read More: Windows Vastu Tips : घर में किस दिशा में और कितनी संख्या में हो खिड़कियां, जानें Windows से जुड़े Vastu Tips

इस दिशा में लगाएं Calendar 

वास्तु जानकारों के अनुसार कैलेंडर को कभी भी दक्षिण दिशा या फिर इस दिशा की दीवार पर भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए।  कहते हैं कि इस दिशा में कैलेंडर लगाने से व्यक्ति की सुख-समृद्धि में कमी आती है। परिवार के सदस्यों की तरक्की रुकती है।  पूर्व, पश्चिम और उत्तर दिशा में कैलेंडर लगाना उचित माना गया है। इन दिशाओं में कैलेंडर लगाना शुभ होता है. इस दिशा में कैलेंडर लगाने से जीवन में उन्नति के नए रास्ते खुलते हैं। 

Read More: Vastu Tips For Bathroom : Bathroom का vastu Dosh बनता है धन हानि का कारण, इन बातों का रखें ध्यान

Read More: Vastu Tips For Roof : घर की छत पर रखी ये चीजें बना देंगी कंगाल, इन बातों का रखें ख्याल

Read More: Vastu Tips For Health : अगर बार-बार हो रहे हैं बीमार, इन उपायों की मदद से दूर करें बीमारी

Read More: Fish Aquarium Vastu Tips For Home: इस दिशा में फिश एक्वेरियम रखना होगा शुभ, आज ही फॉलो करें यह खास वास्तु टिप्स

Read More: Vastu Tips For Broom: इस दिशा मे रखी झाड़ू लेकर आती है कंगाली, जानिए झाडू से जुड़े वास्तु नियम

Read More: Spider Plant Benefits: स्पाइडर प्लांट Wealth के साथ Health का भी देता है फायदा, लेकिन सही दिशा का रखें ध्यान

Read More: Vastu Tips For Study Room : वास्तु के अनुसार ऐसा हो बच्चों का स्टडी रूम, करियर में मिलेगी सफलता

Connect with Us on | Facebook

National

Politics