Vastu Tips For Roof : घर की छत पर रखी ये चीजें बना देंगी कंगाल, इन बातों का रखें ख्याल

 | 
Vastu Tips For Roof

Vastu Tips For Roof : वास्तु शास्त्र के अनुसार हर चीज को सही दिशा और सही जगह पर रखने के नियम बताये गए है। दरअसल घर में मौजूद वास्तु दोष व्यक्ति की शांति और पैसा दोनों छीन लेते हैं।  ऐसे में घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए भी कई तरह की बातों पर जोर दिया गया है। कई बार देखा जाता है कि टूटी टेबल या चेयर को घर की छत (Roof) पर बैठने के लिए या काबाड़ की तरह डाल देते हैं। वहीं, कई बार टूटा हुआ पलंग, खराब खड़ी, या फिर काबाड़ी को देने वाला सामान भी घर की छत पर ढेर लगा दिया जाता है। आपको बता दें वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे घर की छत पर रखी कुछ खास चीजें नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को बढ़ाती है। ये घर में कलेश, वाद-विवाद और आर्थिक समस्याओं को बढ़ावा देती हैं। इसलिए छत पर इन चीजों का रखना बहुत अशुभ माना जाता है। आइए आज जानते हैं कि छत पर (Vastu Tips For Roof ) कौन सी चीजें रखने से वास्तु दोष होता है।

बांस से बना सामान (Vastu Tips For Roof)

Vastu Tips For Roof

वास्तु के अनुसार छत पर कभी भी बांस या बांस से बनी चीजें ना रखें। ऐसा करने से घर का माहौल हमेशा बिगड़ा रहता है। कोशिश करें कि ऐसी चीजों को स्टोर रूम या घर से बाहर ही रखा जाए।

जंग लगा सामान बढ़ाता है वास्तु दोष (Vastu Tips For Roof)

घर की छतों पर कभी भी लोहे का जंग लगा हुआ सामान नहीं रखना चाहिए। इसके कारण होने वाला वास्तु दोष आर्थिक मोर्चे पर आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। घर की छत पर लोहे का जंग लगा सामान रखने से शनि भी नाराज होते हैं।

कांटेदार पौधे न रखें (Vastu Tips For Roof)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की छत पर भूलकर भी कांटेदार पौधे ना रखें। ये व्यक्ति की तरक्की में बाधाएं पैदा करते हैं। आपको छत पर कैक्टस जैसे पौधे नहीं रखने चाहिए।

टूटे हुए गमले (Vastu Tips For Roof)

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग घर की छतों पर टूटे हुए गमलों में पौधारोपण करते हैं। वास्तु में ऐसा करना गलत बताया गया है। छत पर रखे गमले दुरुस्त और अच्छी स्थिति में होने चाहिए। वास्तु जानकारों का कहना है कि घर की छत पर इस फालतू सामान को अगर समय से न हटाया जाए, तो इससे वास्तु दोष और पितृ दोष लगने लगता ह।  ऐसे में टूटे-फूटे और दोबारा काम न आने वाले सामान को तुरंत घर से बाहर कर दें। 

Read More: Vastu Tips For Health : अगर बार-बार हो रहे हैं बीमार, इन उपायों की मदद से दूर करें बीमारी

Read More: Fish Aquarium Vastu Tips For Home: इस दिशा में फिश एक्वेरियम रखना होगा शुभ, आज ही फॉलो करें यह खास वास्तु टिप्स

Read More: Vastu Tips For Broom: इस दिशा मे रखी झाड़ू लेकर आती है कंगाली, जानिए झाडू से जुड़े वास्तु नियम

Read More: Spider Plant Benefits: स्पाइडर प्लांट Wealth के साथ Health का भी देता है फायदा, लेकिन सही दिशा का रखें ध्यान

Read More: Vastu Tips For Study Room : वास्तु के अनुसार ऐसा हो बच्चों का स्टडी रूम, करियर में मिलेगी सफलता

Connect with Us on | Facebook


 

National

Politics