Windows Vastu Tips : घर में किस दिशा में और कितनी संख्या में हो खिड़कियां, जानें Windows से जुड़े Vastu Tips

 | 
Windows Vastu Tips

Windows Vastu Tips : घर का निर्माण करते समय वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। घर में शांति, भाग्य, समृद्धि, सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए घर के दरवाजे और खिड़कियां भी जिम्मेदार होते हैं। दरअसल वास्तु के हिसाब से न सिर्फ दरवाज़ों बल्कि घर में लक्ष्मी के प्रवेश के लिए खिड़कियों (Windows) का भी सही दिशा में खुलना और होना जरूरी है। इसलिए घर में खिड़कियां बनाते समय वास्तु के कुछ नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार सही दिशा में लगाई गई खिड़की आपके सोए भाग्य को खोल सकती है। वहीं यदि गलत दिशा में खिड़की लगी रहें तो ये आपके भाग्य को दुर्भाग्य में बदलने का काम कर सकती है। इसलिए खिड़की बनाते समय दिशाओं के विशेष रूप से रखे ध्यान, तो चलिए जानते हैं (Windows Vastu Tips) खिड़की से जुड़े वास्तु टिप्स...

घर में खिड़कियों की इतनी हो संख्या

Windows Vastu Tips

वास्तु के अनुसार घर में कुछ चीज़ों के लिए सम अंक शुभ मानी जाती हैं। इस प्रकार, हमेशा याद रखें कि एक घर में 2, 4, 6, 8 जैसी संख्या में खिड़कियां होनी चाहिए। इससे घर के लोगों के बीच सामंजस्य बना रहता है। भूलकर भी घर में विषम संख्या में खिड़कियां न बनवाएं।

दरवाज़ों के हमेशा विपरीत हों खिड़कियां

वास्तु के अनुसार खिड़कियां हमेशा दरवाजों के विपरीत होनी चाहिए ताकि पॉजिटिव चक्र पूरे हो सके। इससे परिवार को सुख और उन्नति मिलती है। यदि किसी घर में दरवाजे का कोई गलत स्थान हो तो खिड़की उस दरवाजे के विपरीत न रखें अन्यथा नकारात्मक चक्र पूरा हो जाएगा और अधिक नकारात्मक परिणामों की संभावना है। इसलिए जब भी आप दरवाज़ों की दिशा निर्धारित करें उसी समय खिड़कियों के बारे में सही स्थान तय कर लें।

इस दिशा में होनी चाहिए खिड़कियां 

Windows Vastu Tips

यदि आपके घर में ज्यादा संख्या में खिड़कियां हैं तो ध्यान में रखें कि अधिक से अधिक संख्या में दक्षिण और पश्चिम दिशा की बजाय उत्तर और पूर्व दिशा में खुलनी चाहिए क्योंकि यह शुभ माना जाता है। पूर्व दिशा सूरज के उगने की दिशा है इसलिए इस दिशा से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। ड्राइंग रूम में खिड़कियों के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा से बचना चाहिए क्योंकि सूर्य के प्रकाश से हानिकारक यूवी किरणें ज्यादातर इसी दिशा में प्रक्षेपित होती हैं।

Read More: Vastu Tips For Purse : पर्स में रख लें ये खास चीजें, हमेशा पैसों से भरी रहेगी जेब

खिड़कियों के साइज का रखें ध्यान 

आपके घर में सभी खिड़कियों का आकार बिना किसी बदलाव के समान होना चाहिए। यदि किसी कमरे में पश्चिम दिशा में खिड़कियाँ हों तो प्रवेश द्वार उत्तर दिशा में होना चाहिए। यानी कि खिड़कियों के विपरीत। अनियमित आकार और स्वचालित खिड़कियों से बचें। हमेशा ध्यान रखें कि घर की सभी खिड़कियों का आकार चौड़ाई में भिन्न हो सकता है लेकिन ऊंचाई में नहीं।

टूटी खिड़कियों को तुरंत बदल दें 

यदि आपकी खिड़की का कांच कभी टूट जाता है तो इसको तुरंत बदलना चाहिए। टूटी हुई खिड़की नकारात्मकता को घर के भीतर लाती है और बीमारियों का कारण बनती है। 

खिड़की में लगाएं ऐसे पर्दे

Windows Vastu Tips

हमेशा ध्यान रखें कि दक्षिण दिशा में को  खिड़की  होती है  उन पर भारी पर्दे लगाने चाहिए जिससे दक्षिण दिशा से धूप भीतर ना आ सके। इस दिशा से यदि धूप घर में प्रवेश करती है तो यह बीमारियों का कारण बनती है। पर्दे को समय -समय पर धोते रहें, दक्षिण दिशा की खिड़की को छोड कर किसी भी तरफ की खिड़की में गहरे रंग के पर्दे न लगाएं। उत्तर की ओर की खिड़की में नीले रंग के पर्दे और पूर्व और पश्चिम में हल्के रंग के पर्दे लगाएं।

Read More: Vastu Tips For Roof : घर की छत पर रखी ये चीजें बना देंगी कंगाल, इन बातों का रखें ख्याल

Read More: Vastu Tips For Health : अगर बार-बार हो रहे हैं बीमार, इन उपायों की मदद से दूर करें बीमारी

Read More: Fish Aquarium Vastu Tips For Home: इस दिशा में फिश एक्वेरियम रखना होगा शुभ, आज ही फॉलो करें यह खास वास्तु टिप्स

Read More: Vastu Tips For Broom: इस दिशा मे रखी झाड़ू लेकर आती है कंगाली, जानिए झाडू से जुड़े वास्तु नियम

Read More: Spider Plant Benefits: स्पाइडर प्लांट Wealth के साथ Health का भी देता है फायदा, लेकिन सही दिशा का रखें ध्यान

Read More: Vastu Tips For Study Room : वास्तु के अनुसार ऐसा हो बच्चों का स्टडी रूम, करियर में मिलेगी सफलता

Connect with Us on | Facebook

National

Politics