Fish Aquarium Vastu Tips For Home: इस दिशा में फिश एक्वेरियम रखना होगा शुभ, आज ही फॉलो करें यह खास वास्तु टिप्स

 | 
Fish Aquarium Vastu Tips For Home

Fish Aquarium Vastu Tips For Home: हर व्यक्ति अपने शौक अपनी ज़रूरत और अपनी पसंद के हिसाब से अपने घर की सजावट करते हैं। घर की डेकोरेशन में बहुत से लोग घर में फिश एक्वेरियम (Fish Aquarium) रखना भी पसंद करते हैं। दरअसल वास्तु शास्त्र में फिश एक्वेरियम को घर में रखना अत्यंत शुभ माना गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं की अगर आपको एक्वेरियम रखने के नियम और जगह नहीं पता होगा तो यह आपके लिए हानि का कारण भी बन सकता है।  आज हम बताएंगे कि घर में एक्वेरियम कहां रखना चाहिए उसमें कितनी और कौन से रंग की मछलियां होना चाहिए।

Fish Aquarium Vastu Tips For Home

मछलियां नकारात्मक ऊर्जाओं को घर में आने से रोकती हैं

ऐसा माना जाता है कि एक्वेरियम के अंदर सभी पांच तत्व मौजूद होते है और जब यह पांच तत्व एक-दूसरे के साथ मिलते हैं तब यह ऊर्जा को प्रभावित करते हैं। एक्वेरियम के अंदर बहने वाले पानी की आवाज घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह और खुशहाली को बढ़ाने में कारगर साबित होती है। यदि आपके घर में मछलियों का एक्वेरियम है, तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता है। माना जाता है कि मछलियां नकारात्मक ऊर्जाओं को घर में आने से रोकती हैं।

Fish aquarium में कितनी हो मछलियों की संख्या

जिस तरह से एक्वेरियम रखने के लिए दिशा का ध्यान रखना चाहिए, उसी तरह उसमें एक निश्चित संख्या में ही मछलियां होनी चाहिए। एक्वेरियम में विषम संख्या में मछलियां रखना शुभ माना जाता है। मुख्य रूप से फिश एक्वेरियम में 9 मछलियां रखना शुभ माना जाता है जिसमें से आठ गोल्ड और एक काली मछली होनी चाहिए। मछलियों की ऐसी संख्या घर में सकारात्मकता लाती है।

Read More: Power of OM Mantra: किसी मंत्र के उच्चारण से पहले ओम क्यों बोलते हैं, जानें इसके पीछे का रहस्य

कहां रखें Fish aquarium

एक्वेरियम को कभी भी बैडरूम, किचन या फिर घर के बीचो बीच नहीं रखना चाहिए।  इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. एक्वेरियम रखने की सबसे अच्छी दिशा पूर्व, उत्तर या फिर पूर्वोत्तर मानी गई है।  इस दिशा में एक्वेरियम रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, पति पत्नी के संबंध मधुर रहते हैं और धन की निरंतरता बनी रहती है।  इसे मुख्य द्वार के बाईं ओर रखना चाहिए, दाईं ओर रखने से घर के पुरुष का मन चंचल होता है। वास्तु के अनुसार रसोई घर में एक्वेरियम रखने से घर के लोगों के बीच आपसी कलह की संभावना बढ़ जाती है।

Fish aquarium में ऐसी होनी चाहिए जल की स्थिति

वास्तु के अनुसार एक्वेरियम का पानी समय-समय पर बदलते रहना चाहिए, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ध्यान रहे कि एक्वेरियम में जल स्थिर नहीं होना चाहिए, अन्यथा आर्थिक उन्नति में भी स्थिरता का अनुभव होने लगता है। एक्वेरियम में कभी भी काई ना जमने दें, अन्यथा घर में बन्धन और हर कार्य को सम्पन्न करने में अड़चन आने लगती है। इसलिए अगर आप वास्तु के इन नियमों के अनुसार घर में एक्वेरियम रखते हैं, तो घर में सुख-समृद्धि के साथ कलह से मुक्ति भी मिलती है। यही नहीं, सही दिशा में रखा गया एक्वेरियम घर की आर्थिक स्थिति को भी बेहतर बनाता है।

Read More: Vastu Tips For Broom: इस दिशा मे रखी झाड़ू लेकर आती है कंगाली, जानिए झाडू से जुड़े वास्तु नियम

Read More: Vastu Tips For : रोजाना अपनाएं ये छोटे-छोटे से वास्तु नियम, हर परेशानी से मिलेगी निजात

Read More: Vastu Tips For Study Room : वास्तु के अनुसार ऐसा हो बच्चों का स्टडी रूम, करियर में मिलेगी सफलता

Connect with Us on | Facebook

National

Politics