Feng Shui Tips : घर में रखें Feng Shui की ये चीजें, भाग्य भी देगा साथ

 | 
Feng Shui Tips

khari khari News Desk, (Prachi Gautam)
Feng Shui Tips : चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई के सामान का चलन धीरे- धीरे बढ़ता ही जा रहा है। फेंगशुई दो शब्दों से मिलकर बना है। फेंग यानि वायु और शुई यानि जल। फेंगशुई शास्त्र जल व वायु पर आधारित है। वैसे माना जाता है की फेंगशुई के उपाय करने से घर से वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। अगर आप भी घर में सुख-शांति और समृद्धि लाना चाहते हैं तो फेंगशुई के ये टिप्स आपकी जरूर मदद करेंगे। आइए जानते हैं फेंगशुई के इन टिप्स के बारे में…

फिश अक्वेरियम से होती है सौभाग्य में वृद्धि

फेंगशुई के अनुसार, सौभाग्य में वृद्धि के लिए घर के फिश पॉट में हमेशा आठ गोल्डन फिश और एक काले रंग की मछली रखें। ऐसा करने से मान-सम्मान में तो वृद्धि होती ही है, साथ में समृद्धि भी बढ़ती है। आप अक्वेरियम को हमेशा ड्रॉइंग रूम में रखें, ना कि बेडरूम या फिर किचन में।

ड्रैगन है समृद्धि का प्रतीक 

Feng Shui Tips

फेंगशुई में ड्रैगन को समृद्धि का प्रतिक बताया गया है। घर के पूर्व में ड्रेगन को रखना शुभ माना गया है। फेंगशुई में बताया गया है कि ड्रैगन में पुरुषत्व, हिम्मत और बहादुरी का प्रतीक होता है। ड्रैगन को खरीदते समय ध्यान रखें कि उसके पंजे में मोती या एक क्रिस्टल जरूर लगा हो। ऐसा करने से जीवन में तरक्की आती है और मानसिक तनाव खत्म होता है।

कछुआ के साथ आती है खुशहाली

Feng Shui Tips

फेंगशुई के मुताबिक, घर में कछुआ रखने से कामयाबी के साथ-साथ खुशहाली भी आती है। इसे आप घर या ऑफिस के उत्तर दिशा में रख सकते हैं। कछुआ का मुख हमेशा अंदर की ओर होना चाहिए और इसे हमेशा अकेला रखें। तभी यह शुभ परिणाम देगा। आप इसके साथ फीनिक्स भी घर पर रख सकते हैं।

लॉफिंग बुद्धा जरूर रखें

Feng Shui Tips

आर्थिक सफलता प्राप्त करने के लिए घर में लॉफिंग बुद्धा जरूर रखें। आप इसे घर या ऑफिस में उत्तर-पूर्व में 30 डिग्री की ऊंचाई पर रखें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आपको हर कार्य में सफलता जरूर मिलेगी। लॉफिंग बुद्धा को मुख्य द्वार के सामने ना रखें, इसकी मुस्कान से ही घर में समृद्धि आती है।

घर में आती है पॉजिटिव एनर्जी 

फेंगशुई में तीन टांग वाला मेंढक घर या ऑफिस के लिए बहुत शुभ और भाग्यशाली माना गया है। मुंह में सिक्के लिए हुए तीन टांग वाले मेंढ़क को घर के अंदर मुख्य द्वार के पास रखना चाहिए। इसे आप बाथरूम या फिर किचन में भूलकर भी ना रखें, ऐसा करने से दुर्भाग्य आपके घर में आता है। आप घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए विंडचाइम भी लगा सकते हैं। इसे आप घर में उत्तर-पूर्व कोण में लगा सकते हैं। इसकी आवाज घर के लिए शुभ होती है।

Read More: Vastu Tips For Bathroom : Bathroom का vastu Dosh बनता है धन हानि का कारण, इन बातों का रखें ध्यान

Read More: Vastu Tips For Roof : घर की छत पर रखी ये चीजें बना देंगी कंगाल, इन बातों का रखें ख्याल

Read More: Vastu Tips For Health : अगर बार-बार हो रहे हैं बीमार, इन उपायों की मदद से दूर करें बीमारी

Read More: Fish Aquarium Vastu Tips For Home: इस दिशा में फिश एक्वेरियम रखना होगा शुभ, आज ही फॉलो करें यह खास वास्तु टिप्स

Read More: Vastu Tips For Broom: इस दिशा मे रखी झाड़ू लेकर आती है कंगाली, जानिए झाडू से जुड़े वास्तु नियम

Read More: Spider Plant Benefits: स्पाइडर प्लांट Wealth के साथ Health का भी देता है फायदा, लेकिन सही दिशा का रखें ध्यान

Read More: Vastu Tips For Study Room : वास्तु के अनुसार ऐसा हो बच्चों का स्टडी रूम, करियर में मिलेगी सफलता

Connect with Us on | Facebook

National

Politics