China खुद के लिए साबित हो रहा भस्मासूर

- Covid से 30 दिनों में 60 हज़ार मौत, 65 फीसदी आबादी Covid की चपेट में आने से दुनिया पर खतरा बढ़ा  
 | 
Corona

Khari Khari, News Desk: Corona : चीन के साथ भारत, जापान और अमेरिका जैसे देशों में भी नई लहर का खतरा मंडराने लगा है। चीन ने जीरो कोविड पॉलिसी हटाने के बाद अब पहली बार कोरोना से हुई मौतों का ऑफिसियल आंकड़ा जारी किया है। 8 दिसंबर से 12 जनवरी तक कोरोना से 60 हजार लोगों की जानें जा चुकी है। मरने वालों में ज्यादातर 65 साल की उम्र से ज्यादा के थे।

181 नए कोरोना मामले

शुक्रवार को भारत में कोरोना के 181 नए मामले सामने आए और एक की मौत हुई।देश में 1,254 एक्टिव केस हैं। देश में शुरुआती दौर से अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

बुजुर्गों को पेंशन और मेडिकल इंश्योरेंस न मिलने से प्रदर्शन

चाइना कम्युनिस्ट पार्टी पर नजर रखने वाली ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जेनिफर जेंग ने एक वीडियो साँझा किया है। जिसमें कुछ बुजुर्ग प्रदर्शन करते नज़र आ रहे हैं। इन बुजुर्गों को पेंशन और मेडिकल इंश्योरेंस पेमेंट नहीं मिली। जिसकी वजह से ये प्रदर्शन हो रहा है। लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के पास देने को पैसे नहीं हैं। जिसकी वजह से आर्थिक संकट बना हुआ है।

दुनिया में अब तक 67 करोड़ से ज्यादा कोरोना मामले

दुनिया में अब तक 67 करोड़ 10 लाख 26 हजार 843 मामले सामने आये हैं। 11 जनवरी 2020 को चीन के वुहान में 61 साल के बुजुर्ग की कोरोना से मौत हुई थी। ये कोरोना से होने वाली पहली मौत थी। जिसके बाद मौत का सिलसिला बढ़ने लगा। 

इन देशों में चीन के यात्रियों पर प्रतिबंध

देश में कम हुआ दूसरी लहर का कहर, बीते 24 घंटे में 2.63 लाख नए केस, 4,329  मौतें - The Leader Hindi

इन देशों स्वीडन, जर्मनी, मलेशिया, कतर, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मोरक्को, फ्रांस, ब्रिटेन, स्पेन, अमेरिका, जापान, इजराइल, भारत, इटली और साउथ कोरिया में चीन से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। चीन से आने वाले यात्रियों को यहां नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी पड़ेगी। मोरक्को ने चीन के यात्रियों को बैन कर दिया है। ताइवान ने चीन से आने वालों यात्रियों के लिए कोविड टेस्टिंग कंपलसरी की है। 

ये भी पढ़ें : Team India: इस खिलाड़ी की वजह से बढ़ी कप्तान रोहित शर्मा की मुश्किलें

ये भी पढ़ें : Google की भारत सरकार को चेतावनी!

ये भी पढ़ें : सभी सुंदरियों को पीछे छोड़ USA की गैब्रिएल बनी Miss Universe 2022

ये भी पढ़ें : Shraddha Death Case: प्यार का इतना खौफनाक अंजाम!

ये भी पढ़ें : Rajasthan Paper Leak Case में सख्त एक्शन!

ये भी पढ़ें : Congress MP Santokh Singh Death Case: कांग्रेसी सांसद की मौत पर उठ रहे सवाल!

ये भी पढ़ें : Ganga Vilas Cruise: गंगा में 3200 किलोमीटर की सबसे अनोखी और क्रूज ट्रिप

Connect with Us on | Facebook

National

Politics