Congress MP Santokh Singh Death Case: कांग्रेसी सांसद की मौत पर उठ रहे सवाल!

बेटे का आरोप - पंप करने पर ले रहे थे सांस
 | 
Congress MP Santokh Singh Death Case

Khari Khari, News Desk: Congress MP Santokh Singh Death Case: कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन पर उनके विधायक बेटे विक्रमजीत चौधरी ने बड़ा खुलासा किया है। विक्रमजीत चौधरी ने कहा कि एंबुलेंस में जाते वक्त पिता सांसद चौधरी पंप से सांस ले रहे थे। वहां मौजूद डॉक्टरों ने हमें कहा कि किनारे हो जाओ, वी नो हाऊ टू डू इट। उनके पास एमरजेंसी शॉक का कोई भी सामान उपलब्ध नहीं था। डॉक्टर बड़ी हड़बड़ाहट में थे। उनका सिर्फ कैट्रेक्ट यानी आंख का ऑपरेशन हुआ था।

सुबह खुद बनाई थी चाय

विक्रमजीत ने बताया कि आज सुबह उन्होंने अपने लिए चाय बनाई। जब मैं रात को 2 बजे पहुंचा तो उन्होंने कहा सुबह 4 बजे तो जाना ही है तो अब क्या सोना। विक्रमजीत ने बताया कि उन्होंने मुझे कहा कि कुछ धार्मिक शख्सियतों को राहुल गांधी से मिलवाना है। उनके पास गाड़ी नहीं है तो मैंने गाड़ी का इंतजाम कर दिया।

Congress MP Chaudhary Santokh Singh dies during Bharat Jodo Yatra - India  Today

दिल का दौरा पड़ते ही नीचे गिर पड़े

दिल का दौरा पड़ते ही चौधरी संतोख सिंह नीचे गिर पड़े और उन्हें तुंरत एंबुलेंस में ले जाया गया। अस्पताल जाने में 15 से 20 मिनट का समय लगा। रास्ते में ज्यादा जाम नहीं था। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की वजह से रूट पहले से ही क्लीयर किया था।

पंजाब की आम आदमी पार्टी पर सवाल

जिला प्रशासन की एंबुलेंस में सांसद को अस्पताल पहुंचाया गया। विधायक बेटे विक्रमजीत के बयान के बाद पंजाब की आम आदमी पार्टी पर सवाल खड़े हो गए हैं कि उन्होंने यात्रा के दौरान किस तरह की इमरजेंसी व्यवस्था दी थी​​?

ये भी पढ़ें : Team India: इस खिलाड़ी की वजह से बढ़ी कप्तान रोहित शर्मा की मुश्किलें

ये भी पढ़ें : Google की भारत सरकार को चेतावनी!

ये भी पढ़ें : AAP सरकार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

ये भी पढ़ें : Shraddha Death Case: प्यार का इतना खौफनाक अंजाम!

ये भी पढ़ें : Rajasthan Paper Leak Case में सख्त एक्शन!

ये भी पढ़ें : ISRO की Joshimath को चेतावनी!

ये भी पढ़ें : Ganga Vilas Cruise: गंगा में 3200 किलोमीटर की सबसे अनोखी और क्रूज ट्रिप

Connect with Us on | Facebook

National

Politics