सभी सुंदरियों को पीछे छोड़ USA की गैब्रिएल बनी Miss Universe 2022

- हरनाज ने पहनाया ताज, दिविता राय ने किया भारत को रिप्रजेंट 

 | 
Miss Universe 2022

Khari Khari, News Desk: Miss Universe 2022: 71वां मिस यूनिवर्स का खिताब USA की आर बोनी गैब्रिएल ने हासिल किया है। फर्स्ट रनर अप वेनेजुएला की डियाना सिल्वा और सेकेंड रनर अप डोमिनिकन रिपब्लिक की एमी पेना रहीं। ​अमेरिका के न्यू ऑर्लेअंस शहर में यह पेजेंट हुआ। 25 साल की दिविता राय ने इस पेजेंट में भारत को रिप्रजेंट किया जो टॉप 5 में न पहुंच सकीं। इवनिंग गाउन राउंड से ही दिविता राय बाहर हो गईं। दुनियाभर की 86 सुंदरियों ने इस पेजेंट में भाग लिया।

'सोने की चिड़िया' की छवि को दर्शाया गया 


दिविता टॉप 16 तक ही पहुंच पायी। नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में दिविता ने 'सोन चिरैया' बन सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। एक समय ऐसा था भारत को 'सोने की चिड़िया' कहा जाता था। दिविता की गोल्डन कलर की इस ड्रेस ने इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत की उसी छवि को दर्शाने का प्रयास किया।

25 साल की दिविता राय पेशे से मॉडल 


कर्नाटक की 25 साल की दिविता राय पेशे से मॉडल हैं और दिविता राय ने आर्किटेक्ट की पढ़ाई की है। अभी  दिविता मुंबई में रहती हैं। 28 अगस्त 2022 को दिविता ने मिस डीवा यूनिवर्स 2022 का खिताब अपने नाम किया था। 12 दिसंबर 2021 को हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता। 1994 में सुष्मिता सेन और साल 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनीं थीं। 

ताज की कीमत 49 करोड़ रुपए

टॉप 3 में डोमिनिकन रिपब्लिक, वेनेजुएला और USA की कैंडिडेट्स ने जगह बनाई।

मिस यूनिवर्स को इस बार नया ताज पहनाया जाएगा। ताज का नाम 'फोर्स फॉर गुड' रखा गया है। मौवाड कंपनी द्वारा इसे बनाया गया है। ये ताज दर्शाता है कि महिलाओं का भविष्य संभावनाओं की सीमाओं से आगे है। इस ताज की कीमत 6 मिलियन डॉलर यानी करीब 49 करोड़ रुपए है।

ये भी पढ़ें : Team India: इस खिलाड़ी की वजह से बढ़ी कप्तान रोहित शर्मा की मुश्किलें

ये भी पढ़ें : Google की भारत सरकार को चेतावनी!

ये भी पढ़ें : AAP सरकार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

ये भी पढ़ें : Shraddha Death Case: प्यार का इतना खौफनाक अंजाम!

ये भी पढ़ें : Rajasthan Paper Leak Case में सख्त एक्शन!

ये भी पढ़ें : Congress MP Santokh Singh Death Case: कांग्रेसी सांसद की मौत पर उठ रहे सवाल!

ये भी पढ़ें : Ganga Vilas Cruise: गंगा में 3200 किलोमीटर की सबसे अनोखी और क्रूज ट्रिप

Connect with Us on | Facebook

National

Politics