Google की भारत सरकार को चेतावनी!

कहा- नुकसान उठाने के लिए तैयार रहे भारत
 | 
Google

Khari Khari, News Desk: Google : एक तरफ गूगल के CEO संदर पिचाई भारत में निवेश करने के लिए अलग-अलग वादे कर रहे हैं। भारत को टेक्नोलॉजी का फ्यूचर बता रहे हैं और दूसरे तरफ गूगल भारत के डिजिटलीकरण के नुकसान पर भारत सरकार को चेतावनी दे रहे है। 

जुर्माना के चलते सरकार पर साधा निशाना

गूगल ने प्रतिस्पर्धा नियामक पर अपनी मजबूत स्थिति के दुरूपयोग के लिए जुर्माना लगाने पर निशाना साधते हुए कहा है कि इससे भारत में डिजिटलीकरण को नुकसान पहुंचेगा और कीमतों में बढ़ोतरी होगी। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने गूगल पर कुल 2,200 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया था। 

देश को डिजिटल परिवेश से नुकसान 

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी ने एक ब्लॉग में लिखा है कि इस आदेश से देश में डिजिटल परिवेश में नुकसान होगा। इसमें बताया गया कि भारत एक ऐसे मोड़ पर है जहां टेक्नोलॉजी से आने वाली समस्याओं को कम करने के लिए नए विकल्प की जरूरत है। भारत की केवल आधी आबादी ही डिजिटल रूप से जुड़ी हुई है CCI के आदेश के निर्देशों के अनुसार देश के डिजिटलीकरण में तेजी लाने वाले परिवेश पर हमला हुआ है।

एक सप्ताह से कम समय में दो बार जुर्माना

कंपनी ने कहा कि वो आदेशों के खिलाफ अपील कर रही है। CCI ने अक्टूबर में एक सप्ताह से भी कम समय में दो आदेशों के जरिये गूगल पर 2,200 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया था। 20 अक्टूबर को एंड्रॉयड मोबाइल उपकरणों के संबंध में कई बाजारों में मजबूत स्थिति का दुरुपयोग करने के लिए गूगल पर 1,337.76 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था। फिर 25 अक्टूबर को सीसीआई ने ‘प्ले स्टोर’ नीतियों में मजबूत स्थिति का दुरुपयोग करने के लिए गूगल पर 936.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। 

ये भी पढ़ें : Team India: इस खिलाड़ी की वजह से बढ़ी कप्तान रोहित शर्मा की मुश्किलें

ये भी पढ़ें : Kohli and Dhoni Daughter: इन खिलाड़ियों की बेटियों को किया गया ट्रोल

ये भी पढ़ें : AAP सरकार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

ये भी पढ़ें : Shraddha Death Case: प्यार का इतना खौफनाक अंजाम!

ये भी पढ़ें : Rahul Gandhi की Bharat Jodo Yatra में कांग्रेसी सांसद ने ली आखिरी सांसें

ये भी पढ़ें : ISRO की Joshimath को चेतावनी!

ये भी पढ़ें : Ganga Vilas Cruise: गंगा में 3200 किलोमीटर की सबसे अनोखी और क्रूज ट्रिप

Connect with Us on | Facebook

National

Politics