WPL ने किया महिला खिलाड़ियों को मालामाल

- तीन खिलाड़ियों को तीन करोड़ से ज्यादा में खरीदा गया, 20 खिलाड़ियों की एक से तीन करोड़ तक में बिक्री
 | 
WPL

Khari Khari, News Desk: WPL 2023 Auction : WPL के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो गयी है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हो रहे ऑक्शन की शुरुआत स्मृति मंधाना के नाम से हुई। विमेंस लीग में स्मृति अब तक की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। बेंगलुरु ने उन्हें 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा। चार सेट की नीलामी हो चुकी है 5वां सेट अभी जारी है।

विकेटकीपर बल्लेबाज यस्तिका भाटिया को मुंबई ने 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा। RCB ने रिचा घोष को 1.9 करोड़ रुपए में अपनी टीम में जोड़ा। एलीसा हिली पर अभी बोली चल रही है।

4 इंटरनेशनल टीमों की कप्तान अनसोल्ड

ऑक्शन के शुरुआती 4 सेट में इंटरनेशनल टीमों की चार कप्तान अनसोल्ड रहीं। इनमें साउथ अफ्रीका की सुने लुस, इंग्लैंड की हीथर नाइट, श्रीलंका की चमारी अटापट्टू और वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज शामिल है।

Wpl Auction:15 देशों की 409 खिलाड़ी नीलामी में होंगी शामिल, स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत  पर लग सकती है बड़ी बोली - Wpl Auction Preview: 409 Players From 15  Countries In Auction, Smriti ...

मंधाना गार्डनर सबसे महंगी खिलाड़ी 

भारत की स्मृति मंधाना 3.40 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा बनीं और वो सबसे महंगी प्लेयर रहीं। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर को 3.20 करोड़ रुपए में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। पहले सेट में वो सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं। इंडिया विमेंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। इंग्लैंड की ऑलराउंडर सोफी एक्लेस्टोन को यूपी वॉरियर्ज ने 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया की एलीस पेरी को RCB ने 1.70 करोड़ रुपए में खरीदा और न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन 50 लाख रुपए की बेस प्राइस में RCB टीम का हिस्सा बनीं।

किस टीम ने किस खिलाड़ी को खरीदा?

WPL Auction: स्मृति मांधना समेत इन 5 खिलाड़ियों पर बरसेगा सबसे ज्यादा पैसा  | WPL Auction 2023 5 players to watch out smriti mandhana Shafali Verma |  TV9 Bharatvarsh

दिल्ली कैपिटल्स - जेमिमा रोड्रिग्ज (भारत), शेफाली वर्मा (भारत), मेग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया)।
मुंबई इंडियंस - हरमनप्रीत कौर (भारत), नेटली सीवर (इंग्लैंड), अमीलिया केर (न्यूजीलैंड)।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - स्मृति मंधाना (भारत), रेणुका सिंह (भारत), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), एलीस पेरी (ऑस्ट्रेलिया)।
यूपी वॉरियर्ज - दीप्ति शर्मा (भारत), ताहिलीया मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया), शबनिम इस्माइल (साउथ अफ्रीका), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)।
गुजरात जायंट्स - एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया), सोफिया डंकली (इंग्लैंड)।

ये भी पढ़ें : Anmol Sharma Founder बिना दान दहेज के शादी कर अनमोल बने मिसाल

ये भी पढ़ें : Pakistan डिफाल्टर होने की दहलीज पर

ये भी पढ़ें : Aero India 2023: Bengaluru में आज Asia का सबसे बड़ा Air Show...

ये भी पढ़ें : Budget Session : 'राहुल मांगे माफी नहीं तो जाएगी सदस्यता' - BJP बोली

ये भी पढ़ें : बजरंगबली मचाएंगे हिंदुस्तान के दुश्मनों में खलबली!

ये भी पढ़ें : Turkey Syria Earthquake : तुर्की-सीरिया में मरने वालों की संख्या 8 हजार के पार

ये भी पढ़ें : Aero India 2023: PM Modi बोले - नया भारत अब नहीं गंवाएगा कोई मौका

ये भी पढ़ें : Kanpur News: मां की गुहार पर कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Connect with Us on | Facebook

National

Politics