Aero India 2023: PM Modi बोले - नया भारत अब नहीं गंवाएगा कोई मौका

- नई ऊंचाई आज नए भारत की सच्चाई
 | 
Aero India 2023

Khari Khari, News Desk: Aero India 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बेंगलुरु के येलहंका वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया और साथ ही उन्होंने एयरो इंडिया 2023 पर स्मारक डाक टिकट भी जारी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा एक ऐसा क्षेत्र है जिसकी तकनीक, मार्केट और सतर्कता को सबसे जटिल माना जाता है। हमारा लक्ष्य 2024-25 तक इसके निर्यात के आंकड़े को डेढ़ बिलियन से बढ़ाकर 5 बिलियन डॉलर तक ले जाना है।

आज का भारत तेज और दूर की सोचता है 

Air Show

PM Modi ने कहा कि अमृतकाल का भारत फाइटर पायलट की तरह आगे बढ़ रहा है जिसको ऊंचाइयां छूने से डर नहीं लगता। जो सबसे ऊंची उड़ान भरने के लिए उत्साहित है। आज का भारत तेज और दूर की सोचता है और तुरंत फैसले लेता है।

नया भारत अब नहीं गंवाएगा कोई मौका

jagran

पीएम मोदी ने आगे कहा कि 21वीं सदी का नया भारत अब न तो कोई मौका गंवाएगा और न ही मेहनत करने में पीछे रहेगा। हम मेहनत करने के लिए तैयार हैं। सुधारों की राह पर हम हर क्षेत्र में क्रांति ला रहे हैं। दशकों तक रक्षा का सबसे बड़ा आयातक देश अब 75 देशों को रक्षा उपकरण निर्यात करता है।

नई ऊंचाई आज नए भारत की सच्चाई 

Aero India

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि बेंगलुरु का आसमान न्यू इंडिया के सामर्थ्य का गवाह बन रहा है। बेंगलुरु का आसमान इस बात की गवाही दे रहा है कि नई ऊंचाई ही नए भारत की सच्चाई है। आज हमारा देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है और इसे पार भी कर रहा है।

भारत पर बढ़ा पूरे विश्व का विश्वास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एयरो इंडिया का यह आयोजन भारत के बढ़ते सामर्थ्य का उदाहरण है। इसमें दुनिया की करीब 100 देशों की मौजूदगी होना ये दर्शाता है कि भारत पर पूरे विश्व का विश्वास कितना बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें : Anmol Sharma Founder बिना दान दहेज के शादी कर अनमोल बने मिसाल

ये भी पढ़ें : Pakistan डिफाल्टर होने की दहलीज पर

ये भी पढ़ें : Aero India 2023: Bengaluru में आज Asia का सबसे बड़ा Air Show...

ये भी पढ़ें :  PM Modi : दिल्ली से मुंबई के फर्राटा सफर का आगाज... पीएम ने किया दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का उद्घाटन

ये भी पढ़ें : हॉस्पिटलों में ड्रेस कोड को लेकर गब्बर का "कड़क" स्टैंड !

ये भी पढ़ें : CM Manohar Lal Khattar : हरियाणा CM खट्टर के डेथ सर्टिफिकेट पर होगी FIR, वेबसाइट से लिंक किया गया डिलीट, जाने क्या है पूरा मामला

ये भी पढ़ें : Turkey Syria Earthquake : तुर्की-सीरिया में मरने वालों की संख्या 8 हजार के पार

ये भी पढ़ें : 50 लाख के Home Loan पर इतनी महंगी हुई EMI, देखें कैलकुलेशन

Connect with Us on | Facebook

National

Politics