Weather Update : बारिश में मौसम हुआ सुहाना, इन राज्यों में बारिश से तापमान में गिरावट, अगले 2-3 दिनों तक तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना, ऑरेंज अलर्ट

Khari Khari News :
Weather Update : देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत में गर्मी पूरे शबाब पर थी। साथ ही हीटवेव भी कहर बरपा रही थी। देश के अलग-अलग राज्यों में हो रही बारिश ने तापमान में तेजी से गिरावट ला दी है। कई दिनों की चिलचिलाती गर्मी के बाद दिल्लीवासियों को आज कुछ राहत मिली क्योंकि आसमान में बादल छाए और तेज हवाओं ने तापमान को नीचे लाने में मदद की।
तूफान और बारिश के लिए ओरेंज अलर्ट जारी
भारत मौसम विभाग ने कहा कि एक एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों में राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में ओलावृष्टि, तूफान और बारिश के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के कुछ हिस्सों में गर्मी की लहर चल रही थी और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के निशान से ऊपर जा रहा है।
कुछ हिस्सों में 26 तक मई बारिश होने की संभावना
IMD ने बताया, आज से तापमान में कमी आएगी और बादल छाए रहेंगे। अगले 2-3 दिनों तक पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी भारत में भी तूफान आने की संभावना है। IMD ने कहा, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 26 तक बारिश की अवधि होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर हल्की, मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली और कभी-कभार तेज हवाएं, तूफान की संभावना है और कई स्थानों पर बारिश के साथ।
मुख्य रूप से 24 से 26 मई के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज, बिजली और कभी-कभार तेज हवाएं चलने की संभावना है। 25 और 26 मई को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, तेज हवा चलने की संभावना है।
देश में मानसून 4-5 दिन की देरी से पहुंचने कि सभांवना
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम भविष्यवक्ता ने कहा कि 24 मई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वोत्तर राजस्थान और 25 मई को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश में मध्यम से भारी वर्षा होगी। 25 तारीख को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना।
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून पोर्ट ब्लेयर से 425 किमी दूर नानकोवरी द्वीप पर अटक गया है। यह 6 दिन से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इससे मानसून देश में 4-5 दिन की देरी से पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून केरल में 1 जून को पहुंचता है, लेकिन इस साल 5 से 9 जून के बीच दस्तक दे सकता है।
ये भी पढ़ें : Crime News : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मंडोली जेल किया गया शिफ्ट, खतरे के चलते तिहाड़ जेल में नहीं भेजा
ये भी पढ़ें : Haryana News : आम आदमी पार्टी ने सुशील गुप्ता को सौंपी हरियाणा की कमान, अशोक तंवर बनाए गए कंपैन कमेटी के चेयरमैन
ये भी पढ़ें : Punjab News : अमृतपाल से राज उगलवाने का काम शुरू, NSA ने खालिस्तानी गतिविधियों और फंडिंग को लेकर 2 घंटे की पूछताछ
ये भी पढ़ें : Delhi News : तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे AAP नेता सत्येंद्र जैन, अस्पताल में भर्ती, हफ्ते में तीसरी बार बिगड़ी तबियत
Connect with Us on | Facebook