PM Modi : उत्तराखंड को मिली पहली वंदे भारत, देहरादून से दिल्ली को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

 | 
PM Modi

Khari Khari News :

PM Modi : उत्तराखंड की पहली और देश की 18वीं वंदे भारत एक्सप्रेस आज से शुरूह चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को देहरादून को नई दिल्ली से जोड़ने वाली स्वदेश निर्मित वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। यह पहली वंदे भारत ट्रेन है जिसे उत्तराखंड में शुरू किया गया है। ट्रेन को स्वदेशी रूप से बनाया गया है और यह कवच तकनीक सहित उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस है।

PM Modi

देश अब रुकने वाला नहीं है, वह वंदे भारत की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और बढ़ता जाएगा। इसमें विश्व स्तरीय सुविधाएं हैं और यह विशेष रूप से राज्य की यात्रा करने वाले टूरिस्ट्स के लिए आरामदायक यात्रा अनुभव के एक नए युग की शुरुआत है। देश अब रुकने वाला नहीं है, वह वंदे भारत की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और बढ़ता जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, भारतीय रेलवे सार्वजनिक परिवहन के स्वच्छ साधन उपलब्ध कराने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से निर्देशित देश में रेल मार्गों को पूरी तरह से विद्युतीकृत करने की तलाश में है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव देहरादून रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार चलेगी। 8 कोच वाली ये ट्रेन बुधवार छोड़कर बाकी 6 दिन चलेगी। दिल्ली से देहरादून की दूरी करीब 292 किलोमीटर है, जिसे ये साढ़े चार घंटे में तय करेगी। गाड़ी की औसत स्पीड 65 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी।

ये भी पढ़ें : Chandigarh Crime News : 7वीं की छात्रा से 5 नाबालिग छात्रों ने किया गैंगरेप, गिरफ्तार, आरोपी छात्रा की ही क्लास में पढ़ते थे साथ, जानिए पूरा मामला

ये भी पढ़ें : IPl 2023 LSG Vs MI Eliminator : बड़े मुकाबले में फिर बिखर गई लखनऊ, मुंबई से हारकर लगातार दूसरे साल प्ले ऑफ से हुई बाहर

Connect with Us on | Facebook