Haryana News : आम आदमी पार्टी ने सुशील गुप्ता को सौंपी हरियाणा की कमान, अशोक तंवर बनाए गए कंपैन कमेटी के चेयरमैन

Khari Khari News :
Haryana News : अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 से पहले और हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को राज्य के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की। आप हरियाणा यूनिट में यह फेरबदल पहले होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इस लिस्ट को रोक ली थी। आम आदमी पार्टी की योजना AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल से बड़ी रैली करवाकर इसकी घोषणा करने की थी, लेकिन दिल्ली में जारी सियासी घमासान और दूसरे दलों की चुनावी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने इस लिस्ट को जारी कर दी है।
हरियाणा प्रदेश के लिए हुई नई नियुक्तियों में एक सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और तीन वाइस प्रेसिडेंट भी नियुक्त किए हैं। जानकारी के मुताबिक, अभी तक हरियाणा के प्रभारी बनाए गए राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता को प्रदेश का नया प्रधान बना दिया गया है। इसके अलावा अनुराग ढांडा स्टेट सीनियर वाइस प्रेजिडेंट बनाए गए हैं। बलवीर सिंह सैनी, बंता सिंह वाल्मीकि और चित्रा सरवारा को स्टेट वाइस प्रेजिडेंट बनाया गया है। अशोक तंवर को AAP की कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।
हरियाणा में संगठन के ऐलान के साथ पूर्व मंत्री चौधरी निर्मल सिंह को नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी बनाया है। निर्मल सिंह 2 बार मंत्री रहे और एक बार कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। कांग्रेस में वह भूपेंद्र हुड्डा के खासमखास रहे। हरियाणा में AAP की स्टेट वाइस प्रेजिडेंट बनाई चित्रा सरवारा उनकी बेटी हैं।
ये भी पढ़ें : Punjab News : अमृतपाल से राज उगलवाने का काम शुरू, NSA ने खालिस्तानी गतिविधियों और फंडिंग को लेकर 2 घंटे की पूछताछ
ये भी पढ़ें : Delhi News : तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे AAP नेता सत्येंद्र जैन, अस्पताल में भर्ती, हफ्ते में तीसरी बार बिगड़ी तबियत
Connect with Us on | Facebook