PM Modi : भारत में होगा ग्लोबल मिलेट्स सम्मेलन, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन

 | 
PM Modi

Khari Khari News :

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मार्च, 2023 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के पूसा स्थित इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर (IARI) के राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर (NASC) के सुब्रमण्यम हॉल में ग्लोबल मिलेट्स सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। भारत के प्रस्ताव के आधार पर, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष (IYM) के रूप में घोषित किया गया था।

इसके अलावा प्रधानमंत्री बायर सेलर मीट और प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर वे कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, IYM 2023 के उत्सव को एक 'जन आंदोलन' बनाने और भारत को 'बाजरा के लिए वैश्विक हब' के रूप में स्थापित करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप, केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, किसानों, स्टार्ट-अप्स, निर्यातकों, खुदरा व्यवसायों और अन्य हितधारकों को किसानों, उपभोक्ताओं और जलवायु के लिए बाजरा (श्री अन्ना) के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने और प्रचार करने के लिए लगाया जा रहा है।

ग्लोबल मिलेट्स कॉन्फ्रेंस के मद्देनजर यह साल भारत के लिए बहुत ही अहम माना जा रहा है, क्योंकि भारत 2023 में G20 की मेजबानी कर रहा है। सरकार ने मिलेट्स को G20 बैठकों का भी एक हिस्सा बनाया है।

भारत में ग्लोबल मिलेट्स सम्मेलन का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। सम्मेलन में विभिन्न देशों के कृषि मंत्री, अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक, पोषण विशेषज्ञ, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, स्टार्ट-अप नेता,100 से अधिक देशों की भागीदारी होने की संभावना है और दुनियाभर से कई हितधारक इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।सरकार ने इसे जन आंदोलन बनाने के लिए I YOM, 2023 मनाने की घोषणा की है ताकि भारतीय बाजरा, व्यंजनों और मूल्य वर्धित उत्पादों को विश्व स्तर पर स्वीकार किया जा सके।

ये भी पढ़ें :  Punjab News : लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू पर भड़के मुसेवाला के पिता, कहा- सिद्धू को बदनाम करने के लिए रची जा रही साजिश

ये भी पढ़ें :  राहुल गांधी का बड़ा दावा- अदानी मामले में डर गए हैं पीएम मोदी, आरोप- मुझे संसद में नहीं बोलने दिया जाएगा अदानी मुद्दे पर

ये भी पढ़ें : Attack on Actor Aman Dhaliwal : पंजाबी एक्टर पर कुल्हाड़ी और चाकू से हमला

ये भी पढ़ें : H3N2 Influenza Virus : महाराष्ट्र में बढ़ा H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस का खतरा, देश में अबतक 9 मौतें, इतने लोग संक्रमित

ये भी पढ़ें : Earthquake in New Zealand : न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

ये भी पढ़ें : Parliament Session 2023 : राहुल के बयान पर फिर मचा संसद में बवाल, माफी को लेकर अड़ा सत्ता पक्ष, खड़गे ने कहा सवाल ही नहीं उठता

ये भी पढ़ें : Air India : तकनीकी गड़बड़ बनी सैकड़ों हवाई यात्रियों के लिए जी का जंजाल, शिकागो से दिल्ली आ रहे 300 लोगों को जो 30 घंटे तक झेलनी पड़ी भारी परेशानीनी

ये भी पढ़ें : Maharashtra News : महाराष्ट्र की सड़कों पर किसानों का रेला

Connect with Us on | Facebook

National

Politics