Earthquake in New Zealand : न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

 | 
Earthquake in New Zealand

KHari KHari News :

Earthquake in New Zealand : न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप क्षेत्र के पास गुरुवार सुबह 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई 10 किमी (6.21 मील) आंकी गई थी। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली के अनुसार, भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। न्यूज़ीलैंड की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि दक्षिणी केरमाडेक द्वीप समूह में एम 7.0 भूकंप के बाद, न्यूज़ीलैंड के लिए सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, अभी नुकसान की कोई बात सामने नहीं आई ।15 फरवरी को न्यूजीलैंड में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। राजधानी वेलिंगटन सहित ऑकलैंड और क्राइस्टचर्च शहर में लोगों ने करीब 30 सेकेंड झटके महसूस किए थे। इसका केंद्र परपरौमू शहर से 50 किलोमीटर दूर था। इसके कुछ ही देर बाद 4.0 तीव्रता का दूसरा झटका भी आया। इसका केंद्र साउथवेस्ट में तौमारुनुई शहर था। न्यूजीलैंड और आसपास के क्षेत्रों में सालाना हजारों भूकंप आते हैं।

पैसिफिक प्लेट और ऑस्ट्रेलियन प्लेट के मिलन बिंदु के पास अपने स्थान के कारण, दुनिया की दो सबसे बड़ी टेक्टोनिक प्लेटें, न्यूजीलैंड भूकंप की चपेट में है। भूकंप गतिविधि की तीव्रता हालांकि पूरे देश में भिन्न होती है। न्यूजीलैंड के भूकंपीय क्षेत्रों में, वेलिंगटन सबसे एक्टिव क्षेत्रों में से एक है, जबकि ऑकलैंड सबसे कम एक्टिव क्षेत्रों में से एक है। यह द्वीप राष्ट्र रिंग ऑफ फायर के भी करीब है, जो बेहद एक्टिव भूकंपों का क्षेत्र है। रिंग ऑफ फायर ऐसा इलाका है जहां कई कॉन्टिनेंटल के साथ ही ओशियनिक टेक्टोनिक प्लेट्स भी हैं। ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं तो भूकंप आता है, सुनामी उठती है और ज्वालामुखी फटते हैं। दुनिया के 90% भूकंप इसी रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में आते हैं। यह क्षेत्र 40 हजार किलोमीटर में फैला है।

ये भी पढ़ें : Parliament Session 2023 : राहुल के बयान पर फिर मचा संसद में बवाल, माफी को लेकर अड़ा सत्ता पक्ष, खड़गे ने कहा सवाल ही नहीं उठता

ये भी पढ़ें : Air India : तकनीकी गड़बड़ बनी सैकड़ों हवाई यात्रियों के लिए जी का जंजाल, शिकागो से दिल्ली आ रहे 300 लोगों को जो 30 घंटे तक झेलनी पड़ी भारी परेशानीनी

ये भी पढ़ें : Maharashtra News : महाराष्ट्र की सड़कों पर किसानों का रेला

Connect with Us on | Facebook

 

National

Politics