Air India : तकनीकी गड़बड़ बनी सैकड़ों हवाई यात्रियों के लिए जी का जंजाल, शिकागो से दिल्ली आ रहे 300 लोगों को जो 30 घंटे तक झेलनी पड़ी भारी परेशानीनी

 | 
Air India

Khari Khari News :

Air India : एअर इंडिया की फ्लाइट को शिकागो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से मंगलवार को 13.30 बजे टेकऑफ करना था और 15 मार्च को 14.20 बजे दिल्ली में उतरना था। शिकागो से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान घंटों की देरी के बाद रद्द कर दी गई और इससे लगभग 300 यात्री फंसे हुए यही। जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च को टेक्निकल इश्यू की वजह से उड़ान संख्या AI 126 को कैंसिल करना पड़ा।

लगभग 300 यात्री 24 घंटे से अधिक समय तक शिकागो एयरपोर्ट पर फंसे

उन्होंने कहा कि पैसेंजर्स की मदद की जा रही है। उन्हें दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजने की कोशिश की जा रही है। तकनीकी कारणों से उड़ान रद्द होने के बाद एयर इंडिया की शिकागो से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के लगभग 300 यात्री 24 घंटे से अधिक समय तक शिकागो एयरपोर्ट पर फंसे रहे। यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा जबकि एयर इंडिया के बयान में कहा गया है कि उनका ध्यान रखा गया।

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों ने शिकायत की एयरलाइन ने उन्हें देरी के कारण और उड़ान रद्द होने के बारे में सूचित नहीं किया। तकनीकी कारणों से लंबे समय तक देरी के बाद एयर इंडिया को उड़ान रद्द करनी पड़ी तो लगभग 300 यात्री फंसे रह गए। उड़ान 22 घंटे से अधिक की देरी से है और हम अभी भी हवाई अड्डे पर हैं। हमारा मार्गदर्शन करने वाला कोई नहीं है। एयरलाइन के कर्मचारी शायद ही कुछ बता रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक, यात्री ने कहा, हवाई यात्रियों को एक होटल उपलब्ध कराया गया था, लेकिन इसकी व्यवस्था बहुत देर से हुई। हमें यहां लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा और लड़ाई और आवास के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हमें होटल के बारे में बहुत देर से बताया गया। एक अन्य यात्री ने फोन पर कहा कि वे करीब 24 घंटे से हवाईअड्डे पर इंतजार कर रहे हैं और उन्हें यह नहीं पता कि वे दिल्ली के लिए कब उड़ान भर पाएंगे। 

ये भी पढ़ें : Maharashtra News : महाराष्ट्र की सड़कों पर किसानों का रेला

Connect with Us on | Facebook

National

Politics