Haryana Weather Update : हरियाणा में कल से फिर एक्टिव होगा मानसून, इन11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, जाने लेटेस्ट अपडेट

 | 
Haryana Weather Update

Khari Khari News :

Haryana Weather Update : हरियाणा में तबाही मचाने के बाद बारिश का दौर थम गया था। इस दौरान बारिश की वजह से अंबाला, पानीपत और सोनीपत समेत कई जिलों में हालात बिगड़ गए थे। इस बीच एक बार फिर मौसम करवट लेने की तयारी में हैं। हरियाणा में मानसून की बारिश रह-रहकर आ रही है। राज्य में कुछ दिन तक मानसून की सक्रियता कायम रहने की संभावना है। इससे कुछ क्षेत्रों में झमाझम वर्षा होने का अनुमान है तो कई जगह हल्की वर्षा या बादल छाने की स्थिति देखने को मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने आज से 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। 

इन जिलों में उत्तर हरियाणा के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, दक्षिण और दक्षिण पूर्व के झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और दक्षिण और दक्षिण पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। राज्य में कल से फिर मानसून एक्टिव होगा, जिसको देखते हुए 9 जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। सूबे में बाढ़ से प्रभावित गांवों की संख्या 1465 पहुंच गई है। अब तक बाढ़ से 40 की मौत हो चुकी है। 6 लोग घायल हुए और 2 लापता हैं। राज्य के 7 जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट दिया है।

हरियाणा में अब तक बाढ़ से 500 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। राज्य के 12 जिलों के साथ ही 1465 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। 232 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जबकि 3878 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। 2100 बड़े पशुओं की अब तक बाढ़ और बिजली गिरने से मौत हो चुकी है। 2 लाख हेक्टेयर से अधिक फसलों को नुकसान पहुंचा है।

हरियाणा में 26 जुलाई को 9 जिलों में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें उत्तर हरियाणा के कैथल, करनाल के साथ दक्षिण और दक्षिण पूर्व के रोहतक, सोनीपत और पानीपत जिले शामिल हैं। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम के हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में भी ऑरेंज अलर्ट है।

ये भी पढ़ें : Haryana News : हरियाणा में कांग्रेस विधायक के घर पर ED की रेड, रिकाॅर्ड लिया कब्जे में, पिछले कामों की भी खंगाल रहीं कुंडली

ये भी पढ़ें : Geetika Sharma Suicide Case : एयर होस्टेस गीतिका सुसाइड केस में गोपाल कांडा हुए बरी, दिल्ली की रॉउज एवन्यू कोर्ट का 11 साल बाद आया फैसला

ये भी पढ़ें : PM Modi : प्रधानमंत्री ने विपक्ष 'INDIA' गठबंधन पर जमकर निशाना साधा, संसदीय दल की बैठक में कहा- इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम में भी इंडिया…

ये भी पढ़ें : Indian Railway Ticket Booking : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर ! करीब 5 घंटे बाद IRCTC पर अब टिकट बुकिंग शुरू

ये भी पढ़ें : UP News : संतकबीर नगर में एक धान के खेत में गिरे लड़ाकू विमान के दो फ्यूल टैंक, गांव में मची अफरा-तफरी

ये भी पढ़ें : Meghalaya News : भीड़ ने मेघालय के मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर किया पथराव, 5 सुरक्षाकर्मी घायल

ये भी पढ़ें : Haryana Crime News : सोनीपत में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर एक व्यक्ति का मर्डर कर फरार हो रहें 2 बदमाशों की ग्रामीणों ने की पीट-पीटकर हत्या, जाने पूरा मामला

ये भी पढ़ें : Power Lifting Competition : दुबई में इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में हिमाचल के छह खिलाडिय़ों ने रचा इतिहास, छह गोल्ड समेत आठ मेडल जीते 

ये भी पढ़ें : President Murmu Odisha Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल का एक साल पूरा, आज से ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी

ये भी पढ़ें : Opposition Parties Protest : मणिपुर हिंसा चर्चा की मांग और संजय सिंह के निलंबन के खिलाफ संसद परिसर में धरना, संसद में गांधी प्रतिमा के बाहर रात भर बैठे संजय सिंह समेत कई सांसद

Connect with Us on | Facebook

National

Politics