Haryana Crime News : सोनीपत में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर एक व्यक्ति का मर्डर कर फरार हो रहें 2 बदमाशों की ग्रामीणों ने की पीट-पीटकर हत्या, जाने पूरा मामला

 | 
Haryana Crime News

Khari Khari News :

Haryana Crime News : हरियाणा में क्राइम की हदें पार होती जा रही है। आए दिन कोई न कोई नई वारदात सामने आती है। ऐसी ही एक वारदात की बड़ी घटना हरियाणा के सोनीपत ज़िले से सामने आई है, जहां गांव अगवानपुर में  बाइक पर सवार होकर गोलियां चला कर दहशत फैलाते घूम रहे 2 बदमाशों ने एक घर में घुस कर फायरिंग कर दी। गोली लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। जिस के बाद वारदात पर भड़के ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों को घेरकर ईंट-पत्थर व डंडों से पीट पीट कर उनकी भी हत्या कर दी। गांव में एक साथ तीन हत्याओं से सनसनी फैल गई। 

जानकारी के अनुसार, अगवानपुर में एक साथ तीन हत्याओं की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। डीसीप, एसीपी, एसएचओ पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। क्राइम यूनिट ने जानकारी जुटाई तो फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। घटनास्थल से गोलियों के 9 खोल व पिस्तौल पड़ा मिला है। जानकारी के मुरबिक, अगवानपुर निवासी अभिषेक व अश्विनी ​​​​​​आपराधिक किस्म के युवक थे। दोनों बाइक पर सवार थे और इनके सिर पर खून सवार था। पहले इन्होंने गांव में अपने चचेरे भाई सिमरन पर फायरिंग की। 

वह तो गोली लगने से बच गया, लेकिन इसके बाद ये सोमदत्त के घर में घुस गए। वहां पर इन्होंने कई गोलियां चलाई। यहां चार लड़कियां कमरे में थी और इन्होंने डर के मारे कमरे के दरवाजे बंद कर दिए। लड़कियों का चाचा विजयपाल यहां आया तो उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोलियों की आवाज से आस पडोस में सनसनी फैल गई। ग्रामीण इकट्‌ठा हो गए और वारदात कर भाग रहे दोनों बदमाशों को घेर लिया। उन पर ईंट व लाठी-डंडे से हमला कर दिया। एक बदमाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की इलाज के दौरान PGI खानपुर में मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, अगवानपुर निवासी अभिषेक व अश्विनी दोनों भाई हैं और इन पर लूट, हत्या के प्रयास समेत 5 विभिन्न धाराओं में पहले से 5 केस दर्ज थे। दोनों ने खुद का बॉक्सर के नाम से गैंग खड़ा किया था। 3 साल से दोनों आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं। इन्होंने करीब डेढ़ साल पहले अपने चचेरे भाई सिमरन की शादी में फायरिंग की थी। एक व्यक्ति को गोली भी लगी थी। इसी को लेकर सिमरन व इनमें रंजिश चली आ रही थी। सोमवार शाम को दोनों ने सिमरन पर भी गोली चलाई, लेकिन वह बच गया।

बदमाशों की गोली से विजयपाल नाम के व्यक्ति की मौत केके बाद भतीजी ने पुलिस को बताया कि वह तीन बहनों के साथ कमरे में सो रही थी। कमरे का गेट बंद था, अचानक उसे घर के अंदर शोर शराब व फिर गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। उसने देखा तो गांव का अभिषेक व अश्विनी के हाथ में पिस्तौल थी। उसने डर के मारे कमरे के गेट की अंदर से कुंडी लगा ली। दोनों उसके भाई सोमदत्त को मारने की धमकी दे रहे थे।

दोनों ने फायरिंग की तो एक गोली कमरे के गेट पर लगी है। गोलियां चलने की आवाज सुनने के बाद घर आए उसके चाचा विजयपाल को बदमाशों ने गोली मार दी। उन्होंने 8-10 फायर किए। भीड़ इकट्ठा हो गई और फिर दोनों पर हमला कर दिया। गीता ने दावा किया कि उनकी दोनों से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने दहशत फैलाने के लिए वारदात की।

ये भी पढ़ें : Power Lifting Competition : दुबई में इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में हिमाचल के छह खिलाडिय़ों ने रचा इतिहास, छह गोल्ड समेत आठ मेडल जीते 

ये भी पढ़ें : President Murmu Odisha Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल का एक साल पूरा, आज से ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी

ये भी पढ़ें : Opposition Parties Protest : मणिपुर हिंसा चर्चा की मांग और संजय सिंह के निलंबन के खिलाफ संसद परिसर में धरना, संसद में गांधी प्रतिमा के बाहर रात भर बैठे संजय सिंह समेत कई सांसद

Connect with Us on | Facebook

National

Politics