UP News : संतकबीर नगर में एक धान के खेत में गिरे लड़ाकू विमान के दो फ्यूल टैंक, गांव में मची अफरा-तफरी

 | 
UP News

Khari Khari News :

UP News : उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में एक धान के खेत में एयरफोर्स के लड़ाकू विमान से दो फ्यूल टैंक गिर गए। लड़ाकू विमान से फ्यूल टैंक गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना मिलने पर जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। विमान से गिरे पार्ट्स को एयरफोर्स के अफसर जांच के लिए ले गए हैं। जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण मिशन के लिए गोरखपुर से उड़ान भरने वाले विमान में 'तकनीकी खराबी' आ गई, जिसके कारण इसकी सुरक्षा के लिए 'बाहरी स्टोर को हटाना' जरूरी हो गया।

UP News

आसमान से गिरे विस्फोटक जैसे यंत्रों की खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। पहले तो करीब आधे घंटे तक किसी ने भी विस्फोट के डर से खेत में जाने की हिम्मत नहीं जुटाई। बाद में पुलिस के पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।जानकारी के अनुसार, जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ। वह पूरा मामला जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के झिनखाल बंजरिया का है। यहां दोपहर के करीब एक बजे खेतों में काम कर रहे किसानों में हड़कंप मच गया। किसान दौड़ते-भागते अपने गांव पहुंचे और उन्होंने लोगों को जानकारी दी कि आसमान से दो मिसाइलें गिरी हैं। किसानों का कहना था कि बहुत तेज आवाज के साथ आसमान से भारी चीज गिरी है। दोनों यंत्र धान के पानी भरे खेतों में गिरे हैं।

जानकारी के अनुसार, विमान ने सोमवार को गोरखपुर से उड़ान भरी थी। हालांकि, इसकी सुरक्षा के लिए इसके कुछ बाहरी स्टोर तत्वों को हटाना पड़ा। संत कबीर नगर के जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि प्रशासन द्वारा भारतीय वायुसेना को सूचित करने के बाद, बल की एक टीम शाम को जिले के खलीलाबाद पुलिस थाना क्षेत्र में घटनास्थल पर पहुंची और पाया कि वस्तु लड़ाकू विमान का "अतिरिक्त ईंधन टैंक" थी।  एयर फोर्स के अधिकारी जांच-पड़ताल कर रहे हैं। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें : Meghalaya News : भीड़ ने मेघालय के मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर किया पथराव, 5 सुरक्षाकर्मी घायल

ये भी पढ़ें : Haryana Crime News : सोनीपत में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर एक व्यक्ति का मर्डर कर फरार हो रहें 2 बदमाशों की ग्रामीणों ने की पीट-पीटकर हत्या, जाने पूरा मामला

ये भी पढ़ें : Power Lifting Competition : दुबई में इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में हिमाचल के छह खिलाडिय़ों ने रचा इतिहास, छह गोल्ड समेत आठ मेडल जीते 

ये भी पढ़ें : President Murmu Odisha Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल का एक साल पूरा, आज से ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी

ये भी पढ़ें : Opposition Parties Protest : मणिपुर हिंसा चर्चा की मांग और संजय सिंह के निलंबन के खिलाफ संसद परिसर में धरना, संसद में गांधी प्रतिमा के बाहर रात भर बैठे संजय सिंह समेत कई सांसद

Connect with Us on | Facebook

National

Politics