Haryana Violence : नूंह हिंसा की आग के बाद, गुरुग्राम में रैपिड एक्शन फोर्स ने जवानों ने निकाला पैदल फ्लैग मार्च

Khari Khari News :
Haryana Violence : प्रदेश के नूंह जिले में हुई झड़प के बाद आज सुबह रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने गुरुग्राम के बादशाहपुर में फ्लैग मार्च किया। 31 जुलाई को दो समूहों के बीच हुई हिंसा के मद्देनजर नूंह से सटे जिलों - फरीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम - में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। नूंह में धारा 144 लागू कर दी गई है और जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। पुलिस ने कहा, सोशल मीडिया पर गलत अफवाहें न फैलाए। अगर कोई कोई जानकारी देना चाहता है तो वह हेल्पलाइन नंबर '112' पर संपर्क कर सकता है।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उन्हें झड़प के पीछे एक "साजिश" का संदेह है। खट्टर ने इस घटना को ''दुर्भाग्यपूर्ण'' बताया और कहा कि कई जगहों पर झड़पें हुईं और हिंसा के पीछे बड़ी साजिश लगती है। उन्होंने कहा, यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। एक यात्रा का आयोजन किया जा रहा था, जिसके दौरान कुछ लोगों ने यात्रियों और पुलिस पर हमले की साजिश रची। कई स्थानों पर हिंसक घटनाएं हुईं। ऐसा लगता है कि इसके पीछे एक बड़ी साजिश है।
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर यात्रा के आयोजकों ने जिला प्रशासन को यात्रा के बारे में पूरी जानकारी दी होती तो नूंह जिले में हिंसा से बचा जा सकता था। राज्य में हिंसा की घटनाओं पर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता चौटाला ने कहा, जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाएं : कुमारी सैलजा
ये भी पढ़ें : IND Vs WI 3rd ODI Score : भारत ने वेस्टइंडीज को 200 रन से रौंदा, दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत, लगातार 13वीं सीरीज जीती
ये भी पढ़ें : Monsoon Session 2023 : आज लोकसभा में दिल्ली सेवा बिल पर होगी चर्चा, बीजेपी ने सभी सांसदों से उपस्थित रहने की अपील की
Connect with Us on | Facebook