Nitin Desai Suicide : बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने किया सुसाइड, स्टूडियो में फंदे पर लटका मिला शव, जानें ये था कारण

Khari Khari News :
Nitin Desai Suicide : बॉलीवुड के जाने माने आर्ट डायरेक्टर को लेकर एक चौकाने वाली ख़बर सामने आई हैं, जिस में सामने आया कि मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने सुसाइड कर अपनी जान दी हैं, वह अब इस दुनिया में हमारे बीच नहीं रहे। जानकारी के अनुसार, उन्होंने कर्जत के नजदीक खालापुर रायगढ में अपने स्टूडियो में ही फांसी लगा कर जान दे दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ हैं।
बॉलीवुड की टॉप हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहीं हैं। पुलिस मामले में यह पता करने का प्रयास कर रही है कि क्या उसने स्टूडियो या किसी अन्य स्थान पर कोई सुसाइड नोट छोड़ा है। जानकारी के मुताबिक पता चला हैं, कि नितिन आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। कुछ दिन पहले उनपर एक एडवर्टाइजिंग एजेंसी ने धोखाखड़ी का आरोप लगाया था। मई में नितिन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा था। एक एजेंसी ने उन पर 3 महीने तक काम करवाने के बाद पैसा नहीं देने का आरोप लगाया था। ये रकम करीब 51 लाख रुपए थी। हालांकि नितिन ने इन आरोपों को गलत ठहराया था।
नितिन ने कई बेहतरीन फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं। इनमें से कुछ हम दिल दे चुके सनम, लगान, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो शामिल हैं। नितिन ने इस फिल्मों के सेट डिजाइन किए थे। इन सभी फिल्मों में भव्य सेट दिखाए गए थे जिसकी हर बार तारीफ की जाती है। नितिन को चार नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें बेस्ट आर्ट डायरेक्शन के लिए इन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। नितिन देसाई ने सेट डिजाइन करने के साथ एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया था। नितिन देसाई बॉलीवुड में आर्ट डायरेक्टर के तौर पर तो काम करते ही थे इसके अलावा वो मराठी फिल्म इंडस्ट्री में भी एक्टिव थे। फिल्मों का निर्देशन करने के अलावा वहां की फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया करते थे।
ये भी पढ़ें : Monsoon Session 2023 : आज लोकसभा में दिल्ली सेवा बिल पर होगी चर्चा, बीजेपी ने सभी सांसदों से उपस्थित रहने की अपील की
Connect with Us on | Facebook