Monsoon Session 2023 : आज लोकसभा में दिल्ली सेवा बिल पर होगी चर्चा, बीजेपी ने सभी सांसदों से उपस्थित रहने की अपील की

 | 
Monsoon Session 2023

Khari Khari News :

Monsoon Session 2023 : संसद के मानसून सत्रका आज अहम दिन है। संसद में मणिपुर को लेकर हंगामा चल रहा है। इस बीच, दिल्ली सर्विस बिल पर आज संसद में चर्चा होगी। दिल्ली सर्विस बिल को कल सदन में  कल पेश किया गया था। ये जन विश्वास (संशोधन) विधेयक 2023, खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक 2023 और वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक 2023 हैं। आज तीन विधेयक राज्यसभा में पास किए जाने के लिए सूचीबद्ध किए गए हैं। 

यह विधेयक पहली बार पिछले साल 22 दिसंबर को लोकसभा में पेश किया गया था। इसके बाद इसे संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा गया। जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2022 पर संयुक्त समिति ने सभी 19 मंत्रालयों और विभागों के साथ-साथ विधायी विभाग और कानूनी मामलों के विभाग के साथ विस्तृत चर्चा की। समिति ने इस वर्ष 9 जनवरी से 17 फरवरी के बीच 9 बैठकों की एक टीम के माध्यम से विधेयक की खंड-दर-खंड जांच की। समिति ने इस वर्ष 13 मार्च को हुई अपनी बैठक में अपनी रिपोर्ट को अपनाया।

आज इस बिल पर चर्चा होगी और इसे पास कराया जाएगा। इस बिल को लेकर भाजपा ने सभी सांसदों से सदन में उपस्थित रहने की अपील की है। जानकारी के मुताबिक, कल संसद में लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में तय किया गया कि अविश्वास प्रस्ताव पर 8 से 10 अगस्त के बीच बहस होगी। संभावना है कि पीएम मोदी 10 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब दे सकते हैं। दूसरी ओर I.N.D.I.A गठबंधन लगातार इस बिल का विरोध कर रहा है। आज I.N.D.I.A के सदस्य सुबह 11:30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। वे मणिपुर के हालात पर बात करेंगे और वहां के अनुभव साझा करेंगे।

ये भी पढ़ें : CBSE 12th Compartment Result 2023 : इंतजार हुआ खत्म ! CBSE ने जारी किया 12वीं कक्षा का कंपार्टमेंट रिजल्ट, जल्दी से यहां करें चेक

Connect with Us on | Facebook

National

Politics