आज Bharat Jodo Yatra का ऐतिहासिक दिन

Khari Khari, News Desk: Bharat Jodo Yatra: राहुल गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज यानि रविवार (29 जनवरी) को बड़ा दिन है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज दोपहर 12 बजे श्रीनगर के ऐतिहासिक लालचौक पर तिरंगा फहराएंगे। फिर 2 बजे राहुल पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 30 जनवरी को श्रीनगर में इस यात्रा का समापन हो जायेगा।
एक पदयात्रा... कन्याकुमारी से कश्मीर तक
कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा "एक पदयात्रा... कन्याकुमारी से कश्मीर तक, नफरत को हराकर- दिलों को जोड़ने के लिए। असंभव लगने वाली भारत जोड़ो यात्रा इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है... जो आज पन्था चौक से सोनवार चौक तक पहुंचकर लाल चौक पर गर्व से तिरंगा फहराएगी। भारत जोड़ो यात्रा जारी है और जय हिंद सब पर भारी है।
कांग्रेस का विपक्षी दलों को न्योता
समापन समारोह में कांग्रेस की ओर से तमाम विपक्षी दलों को भी न्योता दिया गया है।शनिवार को जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी इस यात्रा में शामिल हुईं। महबूबा अपनी बेटी के साथ इस यात्रा में शामिल हुईं।महबूबा ने यात्रा की जमकर तारीफ की।
महबूबा ने की यात्रा की तारीफ
महबूबा मुफ्ती ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को ताजा झोंके की तरह बताया और कहा कि 2019 के बाद अब पहली बार इस यात्रा ने इतनी बड़ी संख्या में लोगों को घरों से निकलने का मौका मिला है।
ये भी पढ़ें : Fire Accident in Dhanbad: हाजरा क्लीनिक में भीषण आग......डॉक्टर दंपत्ति सहित 6 लोगों की मौत
ये भी पढ़ें : Weather Update: मौसम का बदलता मिजाज......कड़ाके की ठंड
ये भी पढ़ें : IAF के 2 विमान हुए क्रैश.......सुखोई-30 और मिराज-2000 दुर्घटनाग्रस्त
ये भी पढ़ें : Army Fighter Jet Crash : आसमान में ही फाइटर जेट में लगी भीषण आग
ये भी पढ़ें : 205 करोड़ नेटवर्थ, शानदार कार कलेक्शन......पद्म भूषण से सम्मानित
ये भी पढ़ें : Israel Terror Attack: यरुशलम में आतंकियों ने दिया घटना को अंजाम
Connect with Us on | Facebook