205 करोड़ नेटवर्थ, शानदार कार कलेक्शन......पद्म भूषण से सम्मानित

Khari Khari, News Desk: Sania Mirza : भारत की टेनिस क्वीन रही सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 में मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में हार गईं। टेनिस करियर में ये उनका आखिरी ग्रैंड स्लैम मैच था। इस मुकाबले के बाद स्पीच में उनके आंसू छलक आये। सानिया ने कहा 'ग्रैंड स्लैम करियर को खत्म करने के लिए मेलबर्न से बेहतर और कोई जगह नहीं। मुझे घर जैसा अहसास करवाने के लिए आप सभी का धन्यवाद।
सानिया का सफर ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में थम गया है। कुछ दिनों बाद उनका आखिरी प्रोफेशनल मैच है। इस स्टोरी में सानिया की उपलब्धियां, लग्जीरियस लाइफस्टाइल, नेटवर्थ और कार कलेक्शन का जिक्र करेंगे।
फरवरी मे आखिरी मुकाबला
2003 में सानिया मिर्जा ने प्रोफेशनल टेनिस करियर की शुरुआत की और 27 जनवरी 2023 को अपने करियर का आखिरी ग्रैंड स्लैम खेला। एक इंटरव्यू के दौरान सानिया ने बताया था कि 19 फरवरी से शुरू होने वाला WTA 1000 इवेंट उनके प्रोफेशनल टेनिस करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा और इसके बाद वो संन्यास ले लेंगी।
रिजेक्शन के साथ हुई करियर की शुरुआत
सानिया ने 6 साल की उम्र में टेनिस खेलने की इच्छा जताई फिर उनकी मां उन्हें हैदराबाद की एक टेनिस एकेडमी में एडमिशन करवाने ले गईं। लेकिन एकेडमी के कोच ने उन्हें एडमिशन देने से मना कर दिया। कोच ने कहा - इसका साइज तो टेनिस रैकेट से भी छोटा है। ये क्या टेनिस खेलेगी। मां के अनुरोध पर उन्होंने सानिया को दाखिला दे दिया। कुछ दिनों बाद वही कोच सानिया के घर गए और सानिया की मां को कहा इतनी कम उम्र में किसी को इतना अच्छा खेलते नहीं देखा।
ओवरऑल नेटवर्थ 205 करोड़ रुपए के करीब
सानिया मिर्जा ने टेनिस करियर में 58.65 करोड़ रुपए प्राइज मनी से कमाए। प्राइज मनी किसी टेनिस टूर्नामेंट में जीती गयी इनामी राशि। कई बड़ी कंपनियों ने उन्हें अपना ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया। उनकी ओवरऑल नेटवर्थ 205 करोड़ रुपए के करीब है। टेनिस करियर में सानिया एयर इंडिया, टाटा टी, एडिडास, हैथवे केबल, टीवीएस स्कूटी और विल्सन जैसे टॉप ब्रांड्स को प्रोमोट कर चुकी हैं।
शानदार कार कलेक्शन
लग्जरी लाइफ जीने के साथ-साथ सानिया लग्जरी कारों की भी शौकीन है। उनकी कार लिस्ट में BMW 7-सीरीज, जगुआर XE, मर्सिडिज बेंज, BMW 5-सीरीज, रेंज रोवर इवोक भी शामिल हैं। हैदराबाद के मुर्तुजागुड में सानिया मिर्जा टेनिस एकेडमी है जो उन्होंने 2013 में शुरू की। दुबई में उनकी एकेडमी की ब्रांच है।
टेनिस करियर में 43 ट्रॉफी जीतीं
जूनियर लेवल पर सानिया ने 10 सिंगल्स और 13 डबल्स टाइटल जीते। 2001 में सीनियर लेवल पर डेब्यू के बाद 2003 में उन्होंने अपना प्रोफेशनल टेनिस करियर शुरू किया। 16 साल की उम्र से प्रोफेशनल टेनिस करियर की शुरुआत के बाद सानिया ने सिंगल्स, विमेंस डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में 20 साल तक टेनिस खेला। 6 ग्रैंड स्लैम के अलावा उन्होंने कुल 43 ट्रॉफी जीतीं। 2005 में पहली बार सानिया ने WTA सिंगल्स का टाइटल जीता। वह 2 बार फ्रेंच ओपन और 3 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के करीब पहुंची थीं लेकिन खिताब न कर पायी।
चारों ग्रैंड स्लैम किये अपने नाम
सानिया ने अपने टेनिस करियर में 6 ग्रैंड स्लैम जीते। 3 मिक्स्ड डबल्स और 3 विमेंस डबल्स जीते। मिक्स्ड डबल्स में 2009 का ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 का फ्रेंच ओपन और 2014 का US ओपन टाइटल जीता। विमेंस डबल्स में 2015 का विंबलडन, 2015 का US ओपन और 2016 का ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल जीता। इस तरह उन्होंने 4 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किये।
2015 में खेल रत्न अवॉर्ड
सानिया ने 20 साल के टेनिस करियर में छोटे-बड़े कई अवॉर्ड अपने नाम किए। इनमें सबसे खास 5 अवॉर्ड रहे। टेनिस की शुरआत के बाद 2004 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड मिला। 2005 में शानदार प्रोफेशनल डेब्यू के बाद उन्हें वर्ल्ड टेनिस असोसिएशन (WTA) ने न्यूकमर अवॉर्ड दिया। 2006 में सानिया को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 2015 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड और 2016 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया।
ये भी पढ़ें : IND vs NZ : न्यूजीलैंड के आलराउंडर ने किया बड़ा खुलासा
ये भी पढ़ें : Fire Accident in Dhanbad: हाजरा क्लीनिक में भीषण आग......डॉक्टर दंपत्ति सहित 6 लोगों की मौत
ये भी पढ़ें : IND vs NZ: हार के बाद वाशिंगटन सुंदर का जवाब
ये भी पढ़ें : IAF के 2 विमान हुए क्रैश.......सुखोई-30 और मिराज-2000 दुर्घटनाग्रस्त
ये भी पढ़ें : Army Fighter Jet Crash : आसमान में ही फाइटर जेट में लगी भीषण आग
ये भी पढ़ें : Smartphone का उतरने लगा फितूर
ये भी पढ़ें : Israel Terror Attack: यरुशलम में आतंकियों ने दिया घटना को अंजाम
Connect with Us on | Facebook