FIFA World Cup 2022: Ronaldo की जगह पुर्तगाल में डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने लगाई टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक

 | 
FIFA World Cup 2022

FIFA World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 के प्री क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल ने स्विटजरलैंड को 6-1 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पुर्तगाल की जीत के पीछे गोंजालो रामोस ने अहम भूमिका निभाई रहा। रामोस द्वारा लगाई हैट्रिक की बदौलत पुर्तगाल यहां तक पहुंचने में सफल रही है। इस साल फीफा वर्ल्ड कप की यह पहली हैट्रिक है। बता दें कि पुर्तगाल टीम 16 साल बाद क्वार्टरफाइनल तक पहुंचने में सफल रही है। इससे पहले पुर्तगाल 2006 में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। टूर्नामेंट  के क्वार्टरफाइनल में अंतिम 8 टीमों में  अर्जेंटीना, नीदरलैंड, क्रोएशिया, ब्राजील, फ्रांस, इंग्लैंड, मोरक्को और पुर्तगाल टीमें शामिल हैं।

FIFA World Cup 2022

Ronaldo की जगह किया टीम में शामिल 

फीफा वर्ल्ड कप में डेब्यू करने वाले 21 साल के रामोस ने पुर्तगाल ने हैट्रिक के साथ एक असिस्ट भी किया। इनकों लिवरपूल के डियोगो जोटा की जगह वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल किया है। लेकिन इन्होने अपने डेब्यू मैच में ही बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर सबको चौंका दिया। इनको क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की जगह स्टार्टिंग प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था। रोनाल्डो की जगह रामोस पर किया गया और वें अपनी उम्मीदों पर खरा उतरे। 

रामोस ने लगाई हैट्रिक

पुर्तगाल टीम ने कुल 6 गोल किए थे। रामोस ने टीम के लिए 17वें, 51वें और 67वें मिनट में गोल कर टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक जमाई। इनके अलावा पेपे ने 33वें, राफेर गुएरेरो ने 55वें और राफेल लियायो ने 90+2वें मिनट में गोल किया। वहीं स्विटजरलैंड की ओर से केवल एकमात्र गोल मैनुअल अकांजी द्वारा 58वें मिनट में किया गया। 

स्विटजरलैंड ने किया एक गोल

पुर्तगाल के पहले हाफ में 2 गोल हुए थे। वहीं हाफ टाइम के बाद 16 मिनट के अंदर 4 गोल आए। इनमें से 3 गोल पुर्तगाल और 1 गोल स्विटजरलैंड ने किया था। मैच के 51वें मिनट में रामोस ने बेहतरीन गोल करते हुए टीम को स्कोर 3-0 से आगे कर दिया। इसके बाद 55वें मिनट में राफेल ने गोल कर टीम को 4-0 से बढ़त दिलाई। फिर 67वें मिनट में रामोस ने अपना तीसरा गोल कर टीम को 5-1 से आगे किया और अपनी हैट्रिक लगाई। 

Read More: India vs Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ भारत की लगातार दूसरी शर्मनाक हार की वजह बना यह मेडन ओवर

Read More: Bangladesh में लगातार दूसरी बार India के हाथ से सीरीज गई !

Read More: Asia Cup 2023 के लिए धवन vs गिल पर गावस्कर का फैसला

Read More: अब Under-19 T-20 World Cup में भी दिखेगा भारतीय महिला टीम का जलवा, BCCI ने किया बड़ा ऐलान

Read More: FIFA World Cup के इतिहास में इंग्लैंड 10वीं बार क्वार्टर फाइनल में

Read More: India vs Bangladesh: टीम में अनुभवी गेंदबाजों का न होना भारत की हार का कारण

Read More: India vs Bangladesh: फील्डर्स ने डुबोई भारत की लुटिया

Connect with Us on | Facebook

National

Politics