Camphor Vastu Tips : ऐसे ठीक करें कपूर से घर का Vastu Dosh, सुख-समृद्धि का होगा घर में आगमन

 | 
Camphor Vastu Tips

Camphor Vastu Tips : हिंदू धर्म में कपूर पूजा सामग्री की बहुत ही जरूरी चीज मानी जाती है। आरती के बाद रोजाना कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है। ऐसे में कपूर की खुशबू से घर का वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है। इसके अलावा वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए कपूर (Camphor) को महत्वपूर्ण एवं कारगर माना जाता है। कपूर के कुछ ऐसे (Vastu Tips For Camphor) उपाय हैं, जो वास्तु दोष (Vastu Dosh) को दूर करने में मदद करते हैं।   

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए (Camphor Vastu Tips)

अगर आप कर्ज से छुटकारा पाने के साथ-साथ धन लाभ के लिए घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में थोड़ी की कपूर रोजाना जला दें। इससे मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहेगी।

नौकरी में तरक्की के लिए (Camphor Vastu Tips)

Camphor Vastu Tips

अगर आप नौकरी .या फिर बिजनेस में तरक्की चाहते हैं तो किचन का सभी काम खत्म करने के बाद सफाई कर लें। इसके बाद किचन के एक कोने में एक कटोरी में थोड़ा सा कपूर के साथ 2 लौंग जला दें।

वैवाहिक जीवन रहेगा सुखी (Camphor Vastu Tips)

अगर पति-पत्नी के बीच हमेशा किसी न किसी बात को लेकर मनमुटाव होता रहता है तो सोते समय तकिए के नीचे थोड़ी सी कपूर रख दें और सुबह इसे जला दें। इससे आपके घर में शांति बनी रहेगी और पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा।

धन की कमी दूर करने के लिए (Camphor Vastu Tips)

Camphor Vastu Tips

आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए रात को किचन का सभी काम करने के बाद रोजाना चांदी की कटोरी में थोड़ा सा कपूर और लौंग जला दिया करें। इससे कभी भी घर में धन की कमी नहीं होगी।  साथ ही मान्यता है कि ऐसा करने से रूके हुए काम भी पूरे होते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक रोजाना घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में कपूर जलाने से आर्थिक समृद्धि बनी रहती है।

सुख-शांति के लिए (Camphor Vastu Tips)

अगर आप चाहते हैं कि घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहें तो इसके लिए रोजाना सुबह और शाम को कपूर को घी में भिगोकर जलाएं और पूरे घर में घूमा दें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा निकल जाएगी और परिवार के सदस्य प्रेम से रहेंगे।

Read More: Vastu Tips For Bajrangbali Photo : घर में लगाना चाहते हैं Bajrangbali जी का Photo, जान लें तस्वीर से जुड़े Vastu के ये नियम

अनहोनी से बचने के लिए (Camphor Vastu Tips)

किसी भी तरह की दुर्घटना और अनहोनी से बचने के लिए रोजाना कपूर जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके अलावा रोजाना घर में कपूर जरूर जलाएं। वही घर में वास्तुदोष होने पर हर कमरे में कपूर की कुछ टकियां रख दें। जब वह टिकिया खत्म हो जाए तो उसकी जगह पर दूसरी टिकिया रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से वास्तुदोष का प्रभाव घर के सदस्यों पर कम होता है। साथ ही घर का वास्तुदोष भी धीरे-धीरे दूर होने लगता है।

Read More: Fish Aquarium Vastu Tips For Home: इस दिशा में फिश एक्वेरियम रखना होगा शुभ, आज ही फॉलो करें यह खास वास्तु टिप्स

Read More: Vastu Tips For Broom: इस दिशा मे रखी झाड़ू लेकर आती है कंगाली, जानिए झाडू से जुड़े वास्तु नियम

Read More: Spider Plant Benefits: स्पाइडर प्लांट Wealth के साथ Health का भी देता है फायदा, लेकिन सही दिशा का रखें ध्यान

Read More: Vastu Tips For Study Room : वास्तु के अनुसार ऐसा हो बच्चों का स्टडी रूम, करियर में मिलेगी सफलता

Connect with Us on | Facebook

National

Politics