Kitchen Vastu Tips : घर में सुख-शांति के लिए Kitchen के ये Vastu Tips हैं बेहद उपयोगी, जरूर करें इनका पालन

 | 
Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips : वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) की मान्यताओं के मुताबिक किचन में मां अन्नपूर्णा का वास होता है।  यही वजह है कि रसोई घर (Kitchen Vastu Tips) को हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि जिस घर में किचन (Kitchen Vastu) साफ-सुथरा होता है, वहां मां अन्नपूर्णा और माता लक्ष्मी का वास होता है। महिलाओं का ज्यादा से ज्यादा समय किचन में व्यतीत होता है। लेकिन जाने अनजाने में यदि हमसे कोई गलती होती है तो वह हमारे जीवन में बहुत सारी परेशानियां लेकर आ सकती है। लेकिन किचन से संबंधित छोटी- छोटी वास्तु बातों का ध्यान रखने से घर में हमेशा खुशहाली रहती है।

इस दिशा में घर में Kitchen 

Kitchen Vastu Tips

वास्तु शास्त्र के मुताबिक किचन, पूजा घर के बार दूसरा सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। वास्तु शास्त्र के जानकारों की मानें तो घर का किचन बनवाते समय उसकी दिशा और स्थान का विशेष ध्यान रखना होता है। आग्नेय कोण किचन के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है।  इस दिशा में किचन का निर्माण कराने से घर में सुख-समृद्धि और शांति का माहौल कायम रहता है।  

सीढ़ियों का पास नहीं होना चाहिए Kitchen 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन सीढ़ियों के नीचे नहीं बनवाना चाहिए. दरअसल इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। सीढ़ियां किचन में ऊर्जा के प्रवाह को प्रभावित कर सकता है।  इसके साथ ही किचन में लगा हुआ पानी का नल हमेशा सही होना चाहिए। इसके कभी भी पानी नहीं टपकना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो उसे तुरंत सही करवाना चाहिए।  इसके अलावा अगर रसोई में डस्टबिन रखते हैं तो उसकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

Read More: Vastu Tips For Pooja Room: इस दिशा में हो घर में भगवान की पूजा का कमरा, जानिए पूजा स्थल से जुड़े Vastu Tips

Kitchen  में चूल्हा और सिंक कैसा होना चाहिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में के किचन में चूल्हे और सिंक की स्थिति सही होनी चाहिए।  अगर इनकी स्थिति सही नहीं होती है तो घर में आपसी कलह और लड़ाई-झगड़े इत्यादि होते रहते हैं।  कहा गया है कि किचन में सिंक और गैस चूल्हा एक सीध में नहीं होने चाहिए।

Kitchen के चूल्हे को हमेशा रखें साफ

किचन में खाना पकाते वक्त गैस चूल्हे पर खाना इत्यादि गिर जाता है।  ऐसे में रसोई में काम होने के बाद उसे अच्छी तरह से साफ करें। किचन में चूल्हा गंदा होने से वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं। किचन का वास्तु दोष घर-परिवार की मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है।  ऐसे में किचन स्थित गैस चूल्हे की सफाई का हमेशा ध्यान रखे।

Read More: Fish Aquarium Vastu Tips For Home: इस दिशा में फिश एक्वेरियम रखना होगा शुभ, आज ही फॉलो करें यह खास वास्तु टिप्स

Read More: Vastu Tips For Broom: इस दिशा मे रखी झाड़ू लेकर आती है कंगाली, जानिए झाडू से जुड़े वास्तु नियम

Read More: Vastu Tips For : रोजाना अपनाएं ये छोटे-छोटे से वास्तु नियम, हर परेशानी से मिलेगी निजात

Read More: Vastu Tips For Study Room : वास्तु के अनुसार ऐसा हो बच्चों का स्टडी रूम, करियर में मिलेगी सफलता

Connect with Us on | Facebook

National

Politics