Vastu Tips For Pooja Room: इस दिशा में हो घर में भगवान की पूजा का कमरा, जानिए पूजा स्थल से जुड़े Vastu Tips

 | 
Vastu Tips For Pooja Room

Vastu Tips For Pooja Room: घर में पूजा का कमरा घर का वह स्थान होता है, जहां पर हम अपने भगवान की पूजा करते हैं, हर शुभ और मांगलिक काम करते हैं, ताकि घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार हो। यही वजह है कि सही स्थान पर बनाए गए पूजा घर का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। वास्तु के मुताबिक अगर पूजाघर सही दिशा में होता है, तो घर में सुख-समृद्धि आती है, नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहती है। आइए जानते हैं वास्तु (Vastu Tips For Pooja Ghar) के अनुसार पूजाघर कैसा होना चाहिए।

Vastu Tips For Pooja Room                              

इस दिशा में हो Pooja Room  

वास्तु के अनुसार घर का मंदिर यानी पूजा घर उत्तर पूर्व कोण या पूर्व में होना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पूजाघर भूलकर भी दक्षिण पश्चिम में नहीं होना चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसा होने से कामों में बाधा आती है।

यहां कभी न बनाएं Pooja Room

अगर घर का मंदिर किसी दूसरी दिशा में हो तो तुरंत उसको वहां से हटा दें। यदि पूजा घर की जगह बदलना संभव नहीं है, तो वास्तु का उपाय अवश्य करें। वास्तु के अनुसार पूजा का कमरा बेडरूम, किचन, सीढ़ियों के नीचे, बेसमेंट, टॉयलेट के सामने, ऊपर या नीचे नहीं बनाना चाहिए। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

इस तरह की लाइटिंग का करें इस्तेमाल

पूजा घर में गलती से लाल रंग का बल्ब बिल्कुल न लगाएं। लाल रंग का बल्ब लगाने से घर के लोग मानसिक  तौर से परेशान  रहते है। इसलिए वास्तु के अनुसार घर के मंदिर में सफेद रंग का बल्ब लगाना चाहिए। इससे घर में  सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

Pooja Room पर  भगवान की  ऐसी मूर्तियां  रखें

घर के पूजा रूम में हमेशा प्रसन्न मुख, शांत एवं आशीर्वाद की मुद्रा वाली भगवान की तस्वीरें और मूर्तियां रखें। पूजा घर में लाल रंग के कपडे की बजाय पीले रंग का कपड़ा बिछाएं। एक भगवान की एक ही मूर्ति या फोटो मंदिर में रखें। इसी तरह से पूजा घर में  2 से अधिक शिवलिंग नहीं रखें अपने पूर्वजों की तस्वीर भी भूलकर पूजाघर न रखें। पूजा घर में पूजा करते समय बासी फूलों का इस्तेमाल न करें और न ही बासी फूलों को पूजा घर में रखें। भगवान की तस्वीर के अलावा पूजा घर में अपने कुलदेवता की फोटो जरूर लगाएं। रोज़ाना उनकी पूजा जरूर करें। पूजा घर में भगवान की खंडित (टूटी-फूटी) और पुरानी फोटो और मूर्तियां न रखें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Read More: Fish Aquarium Vastu Tips For Home: इस दिशा में फिश एक्वेरियम रखना होगा शुभ, आज ही फॉलो करें यह खास वास्तु टिप्स

Read More: Vastu Tips For Broom: इस दिशा मे रखी झाड़ू लेकर आती है कंगाली, जानिए झाडू से जुड़े वास्तु नियम

Read More: Vastu Tips For : रोजाना अपनाएं ये छोटे-छोटे से वास्तु नियम, हर परेशानी से मिलेगी निजात

Read More: Vastu Tips For Study Room : वास्तु के अनुसार ऐसा हो बच्चों का स्टडी रूम, करियर में मिलेगी सफलता

Connect with Us on | Facebook

National

Politics