Road Accident: नासिक-शिरडी राजमार्ग पर बड़ा हादसा!

- 10 लोगों ने गवाई जान, कुछ की हालत गंभीर
 | 
Road Accident

Khari Khari, News Desk: Road Accident: महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी। तेज रफ्तार बस ट्रक से जा टकराई। पुलिस अधिकारियों ने बताया हादसे में कई लोग घायल हो गए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की राशि देने की अनाउंसमेंट की है। अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

अंबरनाथ से शिरडी की तरफ जा रही थी बस

महाराष्ट्र: नासिक में बस-ट्रक की टक्कर में 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल;  सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

ये हादसा सुबह सात बजे के करीब हुआ। बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से शिरडी की तरफ जा रही थी तभी सिन्नार तहसील में पथारे के पास ट्रक से टक्कर हो गई। मृतकों में सात महिलाएं दो बच्चे  और एक पुरुष शामिल हैं। घायल लोगों को सिन्नार के स्थानीय हस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। 

सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ हादसा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक निजी लग्जरी बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से अहमदनगर के शिरडी जा रही थी। मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे यह हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें : Weather Update: जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी!

ये भी पढ़ें : Kohli and Dhoni Daughter: इन खिलाड़ियों की बेटियों को किया गया ट्रोल

ये भी पढ़ें : AAP सरकार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

ये भी पढ़ें : India vs Sri Lanka Playing-11: दूसरे वनडे में ये खिलाड़ी हो सकता है बाहर?

ये भी पढ़ें : Haryana News: सरपंच ने पड़ोसी के घर में घुसकर बचाई अपनी जान

ये भी पढ़ें : ISRO की Joshimath को चेतावनी!

ये भी पढ़ें : Virat Kohil 73rd Century: 4 साल बाद कोहली का जागा नसीब

Connect with Us on | Facebook

National

Politics