Weather Update: जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी!

- जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
 | 
Weather Update

Khari Khari, News Desk: Weather Update : उत्तर भारत में फिलहाल ठंड(Cold) से राहत है। 13 जनवरी की सुबह 5.30 बजे दिल्ली में तापमान(Temperature) 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 14 से 16 जनवरी तक पारा 5 डिग्री से नीचे आ सकता है। 

मौसम विभाग के अनुसार हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की आशंका है। 13 जनवरी को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी की आशंका जताई जा रही है। 

Weather Forecast Today: सर्दी से अभी नहीं राहत, उत्तर भारत में बारिश से  बढ़ी ठिठुरन, जानें आज का मौसम - Weather Today 24 Jan rain Cold Day  Conditions to Hit Punjab to

हल्की बारिश होने की संभावना 

पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली का तापमान शुक्रवार सुबह 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

15 तारीख तक तापमान में बदलाव 

उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किए जाने की आशंका है। पूर्व के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव न होने का अनुमान है। गुजरात में 15 तारीख तक तापमान 3-6 डिग्री सेल्सियस की संभावना है उसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। 

ये भी पढ़ें : Kohli and Dhoni Daughter: इन खिलाड़ियों की बेटियों को किया गया ट्रोल

ये भी पढ़ें : AAP सरकार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

ये भी पढ़ें : India vs Sri Lanka Playing-11: दूसरे वनडे में ये खिलाड़ी हो सकता है बाहर?

ये भी पढ़ें : Haryana News: सरपंच ने पड़ोसी के घर में घुसकर बचाई अपनी जान

ये भी पढ़ें : ISRO की Joshimath को चेतावनी!

ये भी पढ़ें : Virat Kohil 73rd Century: 4 साल बाद कोहली का जागा नसीब

Connect with Us on | Facebook

National

Politics