Weather Updates : देश के 9 राज्यों में जारी की लू की चेतावनी, पारा होगा 45 डिग्री पार, दिल्ली में बारिश उम्मीद

 | 
Weather Updates

Khari Khari News : 

Weather Updates : अप्रैल के 15 दिन बीतने के बाद ही देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने बंगाल, बिहार और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और सिक्किम में भी लू चलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। जानकारी ले अनुसार, पंजाब और हरियाणा में भी सोमवार को लू की स्थिति बनी रही, जो मंगलवार को भी जारी रही। इस बीच, पश्चिमी हिमालय और आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत देगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 18-20 अप्रैल के बीच छिटपुट बारिश की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड और पंजाब में ओलावृष्टि हो सकती है।

इन इलाकों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बारिश से कुछ इलाकों में राहत के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी। मंगवार को भी उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के इलाकों में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के तापमान में अगले तीन दिनों में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। 18 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 18-19 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना है। मध्य भारत में भी तापमान 2-3 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड के 11 जिलों के लिए मंगलवार से दो दिनों तक सीजन की पहली लू चलने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कुछ जिलों में दो दिनों में पारा 44 डिग्री के पार जा सकता है।

20 अप्रैल के बाद राहत मिलने की उम्मीद है। भीषण गर्मी और लू की मार बिहार को परेशान कर रही है। पटना मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया था। पूर्वी चंपारण, खगड़िया और बांका में प्रचंड लू की स्थिति घोषित की गई, जबकि पटना, भागलपुर, पूर्णिया, सुपौल, भागलपुर, शेखपुरा, वैशाली, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, कटिहार, नवादा और नालंदा सहित 11 जिलों में लू की स्थिति बनी रही। बंगाल के 18 जिलों के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने अप्रैल में इतनी गर्मी कभी नहीं देखी। लोगों को दोपहर से शाम चार बजे तक घरों में रहने की सलाह दी गई है। राज्य भर में कई स्थानों पर हाई  तापमान दर्ज किए जाने के चलते ओडिशा में अगले पांच दिनों के लिए येल्लो की चेतावनी जारी की है। 

ये भी पढ़ें : Karnataka News : कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण खत्म करने के खिलाफ, याचिकाओं पर न्यायालय ने 25 अप्रैल तक टाली सुनवाई

ये भी पढ़ें : Delhi News : दिल्ली के LG ने बिजली सब्सिडी रोकने के आरोपों पर CM केजरीवाल से मांगा सबूत, लीगल एक्शन लेने की दी चेतावनी

ये भी पढ़ें : Maharashtra : आंधी-बारिश के चलते पुणे में हादसा, लोहे का होर्डिंग बोर्ड गिरा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल

ये भी पढ़ें : Haryana News : करनाल में बड़ा हादसा, तीन मंजिला राइस मिल गिरने से 4 की मौत, मलबे में दबे 25 से अधिक मजदूर, घटना के समय कुल 150 कर्मचारी थे माजूद

ये भी पढ़ें : Supreme Court Hearing : समलैंगिक शादी की मान्यता मामले में आज होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कानूनी मान्यता मिलेगी या नहीं !

ये भी पढ़ें : RCB vs CSK : स्‍टेडियम में चौके-छक्कों की हुई बारिश, रोमांचक मुकाबले में चेन्नई ने RCB को 8 रन से हराया

ये भी पढ़ें : Maharashtra News : महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह में तेज धूप ने ली 13 लोगों की जान, 120 के करीब लोग हॉस्पिटल में एडमिट

Connect with Us on | Facebook  

National

Politics