Vistara : फ्लाइट में महिला ने की शर्मनाक हरकत

कपड़े उतारे..........केबिन क्रू से की मारपीट
 | 
Vistara

Khari Khari, News Desk: Vistara : विस्तारा की फ्लाइट में महिला द्वारा हंगामा करने का केस सामने आया है। इटली मूल की एक महिला ने फ्लाइट में बवाल किया। महिला पर आरोप है कि उसने उड़ान के दौरान केबिन क्रू से मारपीट की फिर कपड़े उतारकार हंगामा करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि वह इकोनॉमी का टिकट होने के बावजूद बिजनेस क्लास में बैठने की जिद कर रही थी। 

महिला ने केबिन क्रू से की मारपीट

अबू धाबी से मुंबई आने वाली फ्लाइट में इटली की एक महिला ने केबिन क्रू से मारपीट की और फ्लाइट में कपड़े भी उतार दिए। मुंबई पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर नोटिस जारी किया है। पुलिस ने बताया कि इटली की रहने वाली महिला का नाम पाओला पेरुशियो (Paola Perruccio) है। केबिन क्रू से इकोनॉमी का टिकट होने के बावजूद वो महिला बिजनेस क्लास में बैठने की जिद कर रही थी।

विस्तारा ने घटना पर किया बयान जारी

क्रू के मना करने पर वह मारपीट करने लगी और कपड़े उतार कर बीच रास्ते घूमने लगी। विस्तारा ने घटना पर बयान जारी किया। कंपनी ने बताया कि घटना 30 जनवरी को फ्लाइट संख्या यूके 256 में घटी। हिंसक व्यवहार करते हुए महिला ने केबिन क्रू और दूसरे यात्रियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। फ्लाइट के कैप्टन ने महिला को चेतावनी कार्ड जारी किया। 

ये भी पढ़ें : Budget 2023: आज से होगी बजट सत्र की शुरुआत

ये भी पढ़ें : Pathaan Worldwide Box Office Collection Day 5 : इंडियन कलेक्शन 271 करोड़ के पार, 5 दिन में 550 करोड़ के करीब पहुंची पठान !

ये भी पढ़ें : Shahrukh Khan : 'पठान' रिलीज के बाद पहली बार मन्नत के बाहर नज़र आए शाहरुख खान, फैंस का किया धन्यवाद

ये भी पढ़ें : Pathan : शाहरुख खान की 4 साल बाद रिकॉर्डतोड़ बॉक्स ऑफिस पर वापसी

Connect with Us on | Facebook

National

Politics