Pathaan Worldwide Box Office Collection Day 5 : इंडियन कलेक्शन 271 करोड़ के पार, 5 दिन में 550 करोड़ के करीब पहुंची पठान !

 | 
Pathaan Worldwide Box Office Collection Day 5

Pathaan Worldwide Box Office Collection Day 5 : बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने वो कर दिखाया है जो आज तक हिंदी सिनेमा का कोई स्टार नहीं कर पाया है। शाहरुख खान ने पठान के जरिए अपने 4 साल के ब्रेक की कमी को पूरा किया है। फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी तरक्की हासिल की है। यह फिल्म देश के साथ-साथ विदेशों में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। 

इस फिल्म ने पूरी दुनिया में अपना जादू चलाया है।पठान कमाई के मामले में हर दिन कुछ न्यू कर रही हैं। फिल्म के पांचवें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं और पठान की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। जानकारी के मुताबिक, पठान ने पांचवें दिन यानी रविवार को 70 करोड़ का तूफानी कलेक्शन किया है।

जिससे भारत में फिल्म का कुल कारोबार 277 करोड़ हो गया है। फिल्म ने पहले दिन 55 करोड़, दूसरे दिन 68 करोड़, तीसरे दिन 38 करोड़ और चौथे दिन 51 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। इन आंकड़ों के सामने आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि फिल्म सोमवार यानी आज के कलेक्शन के बाद भारत में 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।

वहीं, भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पठान का बोलबाला है। शाहरुख खान की फिल्म का पांचवे दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन बेहद शानदार है। पठान ने पांच दिनों में 550 करोड़ का रैगिंग कलेक्शन किया है। इस वीकेंड पठान को काफी फायदा हुआ है।

ये भी पढ़ें : Shahrukh Khan : 'पठान' रिलीज के बाद पहली बार मन्नत के बाहर नज़र आए शाहरुख खान, फैंस का किया धन्यवाद

ये भी पढ़ें : Pathan : शाहरुख खान की 4 साल बाद रिकॉर्डतोड़ बॉक्स ऑफिस पर वापसी

Connect with Us on | Facebook

National

Politics