Budget 2023: आज से होगी बजट सत्र की शुरुआत

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित
 | 
Budget 2023

Khari Khari, News Desk: Budget 2023: संसद का बजट सत्र आज से शुरू होगा। ये बजट सत्र दो चरणों में होगा। पहला सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक होगा और दूसरा चरण 13 मार्च से 6 अप्रैल तक होगा। 66 दिन लंबे इस बजट सत्र में कुल 27 बैठकें होंगी। प्रश्न काल दो फरवरी से शुरू हो जाएगी। बजट सत्र से जुड़ी 10 खास बातें -

1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संबोधन के साथ बजट सत्र शुरू होगा। राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक का सम्बोधन करेंगी।

2. 31 जनवरी को केंद्र सरकार आर्थिक सर्वेक्षण या इकोनॉमिक सर्वे पेश करेगी। मुख्य आर्थिक सलाहकार आर्थिक सर्वेक्षण को तैयार करते हैं। बजट पेश करने से एक दिन पहले इसे संसद में पेश किया जाता है। इससे देश की आर्थिक स्थिति के बारे में पता चलता है।
3. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी से संसद में वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट पेश करेंगी। केंद्र सरकार का ये आखिरी पूर्णकालिक बजट होगा।

4. बजट पेश होने के बाद इस पर बहस की जाएगी। बहस होने के बाद सदन कुछ दिनों के लिए स्थगित होता है। संसद की स्थायी समितियां इस बीच अनुदान की मांग की विस्तार से जांच-पड़ताल करती हैं। फिर एक रिपोर्ट तैयार की जाती है।

5. इस बार आम बजट पेपरलेस होगा। इस बजट की शुरुआत 2021-22 के बजट के दौरान हुई।

6. केंद्र सरकार का मकसद बजट पारित करवाने को लेकर होगा। सरकार की कोशिश भारतीय उच्च शिक्षा आयोग सहित चुनाव सुधारों से जुड़े कई विधेयकों को पास करवाने की होगी।
7. इस बजट सत्र के दौरान बजटीय अभ्यास से संबंधित चार विधेयक सहित लगभग 36 विधेयक लाने की योजना है।

8. केंद्र सरकार ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बीच राजद, लेफ्ट, AAP और नेशनल कांफ्रेंस सहित कई दलों ने विभिन्न मुद्दे उठाए।
9. AAP पार्टी आज राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी। पार्टी सांसद अभिभाषण के समय संसद भवन से बाहर रहेंगे।
10. भारी बर्फबारी की वजह से श्रीनगर में कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।मल्लिकार्जुन खरगे सहित कांग्रेस के कई नेता राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान सदन में मौजूद नहीं हो सकेंगे।

ये भी पढ़ें : Pathaan Worldwide Box Office Collection Day 5 : इंडियन कलेक्शन 271 करोड़ के पार, 5 दिन में 550 करोड़ के करीब पहुंची पठान !

ये भी पढ़ें : Shahrukh Khan : 'पठान' रिलीज के बाद पहली बार मन्नत के बाहर नज़र आए शाहरुख खान, फैंस का किया धन्यवाद

ये भी पढ़ें : Pathan : शाहरुख खान की 4 साल बाद रिकॉर्डतोड़ बॉक्स ऑफिस पर वापसी

Connect with Us on | Facebook

National

Politics