हरियाणा में प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे में 40 करोड़ का घोटाला

- प्रॉपर्टी सर्वे में किए गए घोटाले पर सख्त कार्रवाई की जाए - बजरंग गर्ग

- प्रॉपर्टी सर्वे का टैंडर 18 करोड़ लेकिन 57 करोड़ रूपये का भुगतान किया

 | 
हरियाणा

Khari Khari, News Desk: Hisar - व्यापारी प्रतिनिधियों की एक बैठक हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में याशी कंपनी द्वारा प्रॉपर्टी का गलत सर्वे करने पर बहुत भारी नाराजगी प्रकट की। व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार ने जयपुर की याशी कंपनी को प्रदेश की प्रॉपर्टी सर्वे का काम 18 करोड़ 11 लाख रूपये में दिया गया था। 

दफ्तर में बैठकर पेपर की खानापूर्ति

मगर याशी कंपनी द्वारा प्रॉपर्टी की सर्वे जमीनी स्तर पर करने की बजाय दफ्तर में बैठकर सिर्फ पेपर की खानापूर्ति की गई है। उसके बाबजूद भी सरकार ने याशी कंपनी की सर्वे रिपोर्ट को जांच करके पेंमेंट करने की बजाए, याशी कंपनी को 18 करोड़ 11 लाख रूपये पेमेंट करने की बजाय उसे कई गुणा बढ़ाकर लगभग 57 करोड़ की पेमेंट सरकार द्वारा की गई। यह प्रदेश में बहुत बड़ा एक ओर घोटाला है। 

बजरंग गर्ग ने हरियाणा के राज्यपाल महामहिम श्री बंडारू दत्तात्रेय को पत्र लिखकर प्रॉपर्टी सर्वे की याशी कंपनी की उच्चस्तरीय जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की और याशी कंपनी से जनता के खून पसीने की कमाई को ब्याज सहित वसूलने की मांग की है, नहीं तो व्यापार मंडल सड़कों पर उतर कर प्रदेश भर में जोरदार आंदोलन करेगा। 

कंपनी का टेंडर रद्द करना चाहिए

बजरंग गर्ग ने यह भी कहा कि प्रॉपर्टी सर्वे में 20 प्रतिशत कमी पाने पर कानूनी तोर पर सरकार को याशी कंपनी का टेंडर रद्द करना चाहिए था। जबकि 75 प्रतिशत से ज्यादा हरियाणा में प्रॉपर्टी की गलत सर्वे हुई है। बजरंग गर्ग ने कहा कि जबकि नगर निगम के हाउस ने याशी कंपनी के खिलाफ प्रस्ताव पास करके सरकार को भेजा था। याशी कंपनी द्वारा सर्वे सारा गलत है उसके खिलाफ कार्रवाई करके कंपनी की पेमेंट रोकी जाए उसके बाबजूद भी सरकार ने याशी कंपनी को निश्चित पेमेंट से भी ज्यादा पेमेंट दे दी। 

नेताओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही

जबकि नगर निगम शहर की अपनी सरकार होती है। सरकार को बताना चाहिए की बिना नगर निगम के पास किए याशी कंपनी को पेमेंट किसके दबाव में की गई और प्रॉपर्टी सर्वे के घोटाले में किस-किस बड़े नेता का हाथ है। सरकार उन नेताओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। जबकि याशी कंपनी हिसार शहर में एक लाख प्रॉपर्टी के साथ-साथ 50 लाख खाली प्लाटों को भी अपने सर्वे में दिखाकर आम जनता को नगर निगम के बार-बार चक्कर लगाने पर मजबूर किया है।

नगर निगम के चक्कर लागने पड़ रहे

इसी प्रकार पूरे हरियाणा की जनता को नगर निगम के चक्कर लागने पड़ रहे है। इस अवसर पर अनाज मंडी के जिला प्रधान पवन गर्ग, अनाज मंडी के प्रधान राम अवतार गोयल, पूर्व प्रधान संजय गोयल, उप प्रधान संजय नागपाल व नरेश राजली वाला, कोषाध्यक्ष मनीष बंसल, मंडी हॉस्पिटल प्रधान अनिल जैन, राजगुरु मार्केट ऑर्गनाइजेशन के प्रधान अजय सैनी, वरिष्ठ प्रधान सुरेंद्र सोनी, खल चुरी एसोसिएशन के प्रधान त्रिलोक कंसल, व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री राजेन्द्र बंसल, प्रदेश सचिव निरंजन गोयल, सह सचिव बजरंग असरावां, प्रदेश युवा प्रभारी राहुल गर्ग, मोहित बंसल अजीतपुरिया आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।

ये भी पढ़ें : BBC के Delhi Office पर IT ने मारा छापा

ये भी पढ़ें : Bambiha Group पर Punjab Police का कड़ा एक्शन

ये भी पढ़ें : Adani-Hindenburg Report : अडाणी विवाद पर पहली बार बोले शाह

ये भी पढ़ें : Women IPL Auction 2023 : 15 खिलाड़ियों पर करोड़ों की बरसात

ये भी पढ़ें : Pakistan Crisis: आटे के बाद अब दूध और चिकन के लिए हाहाकार

ये भी पढ़ें : Aero India 2023: Bengaluru में आज Asia का सबसे बड़ा Air Show...

ये भी पढ़ें : Budget Session : 'राहुल मांगे माफी नहीं तो जाएगी सदस्यता' - BJP बोली

ये भी पढ़ें : Aero India 2023: PM Modi बोले - नया भारत अब नहीं गंवाएगा कोई मौका

ये भी पढ़ें : Kanpur News: मां की गुहार पर कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Connect with Us on | Facebook

National

Politics