PM Modi Egpyt Visit : पीएम मोदी का दो दिवसीय मिस्र दौरा आज से शुरू, अमेरिकी राजकीय यात्रा समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मिस्र के लिए हुए रवाना

 | 
PM Modi Egpyt Visit
- राष्ट्रपति अल-सिसी से करेंगे मुलाकात

PM Modi Egpyt Visit : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अपनी 4 दिन की अमेरिका यात्रा को पूरी करने के बाद आज शनिवार को मिस्र के लिए रवाना हो गए हैं, प्रधानमंत्री की यह मिस्र की पहली यात्रा होगी। इस से पहले उन्होंने राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ बातचीत की और कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया।जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के निमंत्रण पर मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा 1997 के बाद किसी भारतीय प्रधान मंत्री की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा भी है।

प्रधानमंत्री काहिरा में ‘हेलियोपोलिस कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव सीमेट्री’ का दौरा करेंगे, जो एक पवित्र स्थल है और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र तथा फलस्तीन में सेवा करने वाले एवं शहीद हुए भारतीय सेना के लगभग 4,000 सैनिकों की याद में बनाया गया स्मारक है। मोदी दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से बहाल की गई 11वीं सदी की अल-हकीम मस्जिद का भी दौरा करेंगे। दो देशों की यात्रा पर जाते समय मोदी ने 20 जून को अपने प्रस्थान वक्तव्य में कहा था, ‘‘मैं किसी करीबी और मैत्रीपूर्ण देश (मिस्र) की पहली राजकीय यात्रा करने को लेकर उत्साहित हूं।’’

उन्होंने यह भी कहा था, ‘‘हमें इस वर्ष देश के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति सीसी का स्वागत करने का सौभाग्य मिला। कुछ महीनों के अंतराल में ये दो यात्राएं मिस्र के साथ हमारी तेजी से विकसित हो रही साझेदारी की झलक पेश करती हैं, जो राष्ट्रपति सीसी की यात्रा के दौरान रणनीतिक साझेदारीमें बदल गई। मोदी ने कहा था, मैं दोनों देशों की सभ्यता और बहुआयामी साझेदारी को और गति प्रदान करने के लिए राष्ट्रपति सीसी और मिस्र सरकार के सदस्यों के साथ अपनी बातचीत को लेकर उत्सुक हूं। मुझे मिस्र में प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत करने का भी अवसर मिलेगा। इसी साल भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फ़तेह अल सीसी  भारत पहुंचे थे। देखा जाए तो दोनों देशों के प्रतिनिधियों के 6 महीने में यह दूसरी मुलाकात होगी।

उनकी अमेरिका यात्रा न्यूयॉर्क से शुरू हुई, जहां उन्होंने 21 जून को 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का नेतृत्व किया। बाद में, राष्ट्रपति बिडेन द्वारा व्हाइट हाउस में उनका रेड-कार्पेट स्वागत किया गया। दोनों नेताओं ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन आयोजित किया, जिसके बाद मोदी ने कांग्रेस को संबोधित किया और उनके सम्मान में व्हाइट हाउस में बिडेन द्वारा एक राजकीय डिनर का आयोजन किया गया।

इस यात्रा में रक्षा, अंतरिक्ष और व्यापार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कई प्रमुख सौदे हुए। प्रधान मंत्री मोदी और राष्ट्रपति बिडेन ने सैन्य विमानों और अमेरिकी ड्रोन सौदे को शक्ति देने के लिए भारत में संयुक्त रूप से जेट इंजन का उत्पादन करने के लिए ऐतिहासिक समझौते की सराहना की। भारत और अमेरिका अपनी रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए तैयार हैं। 

PM मोदी अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को दो बार संबोधित करने वाले पहले भारतीय नेता भी बन गये हैं। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने आतंकवाद के प्रायोजक देशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सहित बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार पर भी ज़ोर दिया और अमेरिका के साथ भारत के संबंधों के बारे में खुलकर बात की। शुक्रवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ विदेश विभाग में भारतीय नेता के लिए दोपहर के भोजन की मेजबानी की। मोदी ने व्हाइट हाउस में अमेरिका और भारत के टॉप CEO से भी मुलाकात की।

बाद में दिन में, उन्होंने अमेरिका में भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। अपनी मिस्र यात्रा के दौरान, प्रधान मंत्री मोदी सिसी के साथ बातचीत करने के अलावा, मिस्र सरकार के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों, प्रमुख मिस्र की हस्तियों और भारतीय समुदाय के साथ बातचीत कर सकते हैं। जनवरी में, सिसी की राजकीय यात्रा के दौरान, दोनों देश अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने पर सहमत हुए।

ये भी पढ़ें : Haryana Monsoon Update : हरियाणा में मानसून का इंतजार हुआ खत्‍म ! 30 जून या 1 जुलाई को देगा दस्तक, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

ये भी पढ़ें : Haryana News : जेजेपी से गठबंधन क्यों तोड़ना चाहती है बीजेपी...! मोदी मैजिक के कारण जेजेपी से गठबंधन नहीं लग रहा जरूरी

ये भी पढ़ें : Earthquake : एक बार फिर कांपी हरियाणा की धरती, एक महीने में चौथी बार आया भूकंप, पंजाब, चंडीगढ़ समेत दिल्ली में भूकंप के तेज़ झटके, रोहतक बना केंद्र 

ये भी पढ़ें : Gujarat News : गुजरात के जामनगर में 3 मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा, एक गर्भवती महिला समेत 3 की मौत, 5 लोग घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा

Connect with Us on | Facebook