Gujarat News : गुजरात के जामनगर में 3 मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा, एक गर्भवती महिला समेत 3 की मौत, 5 लोग घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा

 | 
Gujarat News

Khari Khari News :

Gujarat News : गुजरात के जामनगर में बड़ा हादसा हो गया। जहां स्थित साधना कॉलोनी में हाउसिंग बोर्ड की इमारत के अचानक ढह जाने से 3 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में एक गर्भवती महिला और एक 5 साल का बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है। अन्या 5 घायल हो गए। जामनगर के नगर निगम कमिश्नर ने कहा, साधना कॉलोनी में एक इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। गुजरात हाउसिंग बोर्ड ने लोगों को इस अपार्टमेंट इमारत में रहने के खिलाफ बार-बार चेतावनी दी थी क्योंकि इसे असुरक्षित घोषित किया गया था। खोज और बचाव अभियान चल रहा है। 

Gujarat News

जानकारी के अनुसार, इमारत का निर्माण गुजरात हाउसिंग बोर्ड ने करीब तीन दशक पहले किया था। इमारत ढहने के तुरंत बाद मलबे में लगभग 8 लोग फंसे हुए थे और उनमें से 5 को अब तक बचाया जा चुका है। तलाश और बचाव अभियान जारी है। मलबे से तीन-चार लोगों को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  वहीं 8 से 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। 

ये भी पढ़ें : Haryana News : जेजेपी की 46 सीटें होंगी तो घोषणापत्र का हर वादा होगा पूरा – डॉ अजय सिंह चौटाला

ये भी पढ़ें : Uttarakhand News : उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, कार के खाई में गिर जाने से 9 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Connect with Us on | Facebook

National

Politics