Haryana Monsoon Update : हरियाणा में मानसून का इंतजार हुआ खत्‍म ! 30 जून या 1 जुलाई को देगा दस्तक, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

 | 
Haryana Monsoon Update

Khari Khari News : 

Haryana Monsoon Update : हरियाणा में भीषण गर्मी से तप रहे लोगों को आने वाले दिनों में राहत मिलने वाली है, बारिश के कारण राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही ये बारिश फसलों के लिए जीवनदायनी बनेगी और तापमान में भी इस दौरान गिरावट होगी। दरअसल प्रदेश में काफी समय से लोग गर्मी की मार झेल रहे थे। इसी बीच मौसम विभाग की भविष्यवाणी लोगों के लिए राहत लेकर आई है।  

मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में हीट वेव भी खत्म होने वाली है। अब लोगों का मानसून के इंतजार लिए खत्म होने जा रहा हैं। क्योंकि अब मौसम विभाग ने मानसून आने की डेट फिक्स कर दी है। राज्य में 30 जून को मानसून दस्तक देगा, और 25 जून से सूबे में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। इससे पहले कई बार मानसून जुलाई के पहले हफ्ते में भी आया है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक प्रदेश में मौसम आमतौर पर 27 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। हरियाणा में मौसम विभाग के अनुसार 25 जून रात से 27 जून के दौरान हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम बदल जाएगा। इस दौरान हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम प्री-मानसून बारिश आने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो मानसून के पहले हरियाणा के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश होगी। यदि इन दिनों बारिश लगातार और अच्छी मात्रा में होती है तो इसे भी मानसून के आगमन का अच्छा संकेत माना जाएगा।

इस बारिश से किसानों को होगा फायदा 

Haryana Monsoon Update

हरियाणा में खरीफ की फसलों में सबसे बड़े क्षेत्र में धान की बुआई की जाती है। बारिश को देखते हुए किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं। हरियाणा में अगर इसी महीने मानसून दस्तक देता है तो किसानों को इससे बड़ा ही फायदा होगा। हरियाणा में करीब 12 लाख हेक्टेयर भूमि में धान की रोपाई की जाती है। किसानों ने खेतों में भी पानी भरना शुरू कर दिया है।

प्रदेश में आज सुबह का तापमान 28°C रहा वहीं रात को बारिश की संभावना जताई जा रही है। दोपहर को तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं आज शाम के तापमान की बात करें तो 42 डिग्री तक रहने की संभावना है। रात का तापमान 32 डिग्री तक रह सकता है।

ये भी पढ़ें : Haryana News : जेजेपी से गठबंधन क्यों तोड़ना चाहती है बीजेपी...! मोदी मैजिक के कारण जेजेपी से गठबंधन नहीं लग रहा जरूरी

ये भी पढ़ें : Earthquake : एक बार फिर कांपी हरियाणा की धरती, एक महीने में चौथी बार आया भूकंप, पंजाब, चंडीगढ़ समेत दिल्ली में भूकंप के तेज़ झटके, रोहतक बना केंद्र 

ये भी पढ़ें : Gujarat News : गुजरात के जामनगर में 3 मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा, एक गर्भवती महिला समेत 3 की मौत, 5 लोग घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा

Connect with Us on | Facebook

National

Politics