Jammu-Kashmir News : अनंतनाग में आतंकियों ने की उधमपुर निवासी की गोली मारकर हत्या, परिवार पर टूटा दु:खों का पहाड़ ! घर में इकलौता था कमाने वाला

Khari Khari News :
Jammu-Kashmir Target killing : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। जो अनंतनाग में जंगलाट मंडी के पास एक मनोरंजन पार्क में निजी सर्कस मेले में काम कर रहा था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। मरने वाले की पहचान दीपू नाम के शख्स के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, यह इस साल जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा लक्षित हत्या का एकमात्र मामला नहीं है।
फरवरी में आतंकियों ने पुलवामा में एक कश्मीरी पंडित की हत्या कर दी थी। मृतक संजय शर्मा अपने गांव में हथियारबंद गार्ड के पद पर था। सुबह के वक्त आतंकियों ने उन पर फायरिंग की थी। पिछले साल नवंबर में उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के रहने वाले दो मजदूरों की शोपियां में आतंकियों ने हत्या कर दी थी। शोपियां के हरमेन में आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका था जिसमें मोनीश कुमार और राम सागर नाम के दो मजदूर घायल हो गए थे। घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
परिवार में था इकलौता कमाने वाला
जानकारी के मुताबिक, दीपू के भाई ने कहा, कि वह परिवार में इकलौता कमाने वाला था। पिछले चार साल से मेरी आंखें खराब हैं। मेरे पिता नेत्रहीन हैं, वे काम नहीं कर सकते। हम न्याय चाहते हैं।' गोली मारने के बाद आतंकी घटनास्थल से भाग गए। बाद में घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में फोर्स को बढ़ा दिया।
ये भी पढ़ें : IPL 2023 CSK vs GT Final : आखिरी बॉल पर चेन्नई बना IPL चैंपियन, गुजरात को 5 विकेट से हराकर धोनी ने उठाई पांचवी ट्रॉफी
Connect with Us on | Facebook