Delhi News : राहुल गांधीके घर खाने पर पहुंचे सोनीपत के किसान, प्रियंका गांधी ने सोनीपत की महिलाओं को लगाया गले, हरियाणवी गाने पर झमकर किया डांस, देखिये वीडियो

 | 
Delhi News

Khari Khari News :

Delhi News : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद लगतार अलग-अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता हाल ही में हरियाणा के सोनीपत में महिलाओं के साथ खेतों में धान रोपते नजर आए थे। इन महिलाओं को आज राहुल गांधी ने 10 जनपथ पर लंच के लिए बुलाया। जहां महिलाओं के संग राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने बैठकर लंच किया। इसके बाद सोनिया गांधी महिलाओं के साथ हरयाणवी सांग पर थिरकती नजर आईं। इसका वीडियो राहुल गांधी ने शेयर किया है। 

राहुल गांधी ने आज एक वीडियो शेयर किया, जिसमें हरियाणा के सोनीपत की कुछ महिलाएं सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ हरियाणवी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। करीब 12 मिनट के इस वीडियो में सोनीपत की कुछ महिलाओं को दिल्ली लाना, घुमाना और आखिर में सोनिया, प्रियंका और राहुल से मुलाकात शामिल है। वीडियो में राहुल प्रियंका गांधी के आवास पर पहुंची इन महिलाओं से पूछते नजर आ रहे हैं- दिल्ली कैसी रही, आप गईं या नहीं? इसके बाद सोनिया, प्रियंका और राहुल उनके साथ लंच करते नजर आ रहे हैं। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि किसान भारत की ताकत हैं और ‘अगर हम उनकी बात सुनें और उनकी बात समझें तो देश की कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। राहुल ने हरियाणा के सोनीपत में किसानों और उनके परिवारों के साथ हुई बातचीत का एक वीडियो साझा किया, जहां उन्होंने खेतों में हल चलाया था और बाद में उनके साथ रोटी भी खाई थी।


उन्होंने 8 जुलाई को सोनीपत जिले के मदीना गांव की यात्रा की थी और किसानों से उनके खेतों में बातचीत की थी। 8 जुलाई को शिमला जाते वक्त राहुल ने सोनीपत के मदीना गांव में इन किसानों से मुलाकात की थी। राहुल ने खेत में ट्रैक्टर चलाया, धान की रोपाई की और किसानों के साथ खाना भी खाया। तब उन्होंने इन महिलाओं को दिल्ली आने का न्योता दिया था।  

वीडियो में 8 जुलाई को सोनीपत के मदीना गांव में राहुल गांधी महिलाओं के साथ बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। राहुल महिलाओं से उनकी समस्या और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछते हैं। इसके बाद एक महिला पूछती है- अपने बारे में तो कुछ बताओ? इस पर राहुल कहते हैं- मैं दिल्ली का हूं। फिर महिला बोलती है- हमें भी अपने घर बुलाओ? जवाब में राहुल कहते हैं- सरकार ने तो मेरा घर छीन लिया। खैर, आ जाओ दिल्ली दिखाता हूं। फिर राहुल गांधी ने प्रियंका से उनकी बात कराई।

Delhi News

राहुल ने प्रियंका को कहा कि इन महिलाओं को दिल्ली आना है। आपके घर ले आऊं। प्रियंका से बात होने के बाद पिछले शुक्रवार को राहुल गांधी ने स्पेशल गाड़ी भेजकर इन महिलाओं को दिल्ली बुलाया। उन्हें इंडिया गेट घुमाया। इसके बाद सभी महिलाएं प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी से भी मिलीं।

Delhi News

वीडियो के एक हिस्से में राहुल और दो किसानों तसबीर कुमार और संजय की बातचीत भी है। राहुल ने बातचीत के दौरान किसानों से पूछा- देश में सब कुछ प्राइवेट हो रहा है। इसका फायदा किसको हो रहा है? किसानों ने जवाब में कहा- देश के कुछ बड़े अमीर लोगों को। 

ये भी पढ़ें : Haryana News : करनाल राइस मिल में जहरीली गैस की चपेट में आए 2 युवक, 1 की मौत, दूसरा साथी हालत गंभीर होने से अस्पताल में भर्ती

ये भी पढ़ें : Haryana Crime News : सोनीपत में हैवानियत की हद पर, विवाहिता को पति व ससुराल वालों ने बुरी तरह पीटा, 4 लोगों पर मामला दर्ज, जानिए ये थी वजह

ये भी पढ़ें : Today Tomato Price : अब केंद्र सरकार ने टमाटर की कीमतों में दीं बड़ी राहत, इन स्थानों पर 80 रुपये किलो के भाव पर मिलेगा टमाटर

ये भी पढ़ें : Delhi Flood Update : दिल्ली में जलभराव और बाढ़ से आम लोगों को मिली थोड़ी राहत, यमुना का जलस्तर गिरकर 206.02 मीटर पर, यातायात अभी भी प्रभावित

ये भी पढ़ें : Haryana News : हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर आज से सोनीपत के दो दिवसीय दौरे पर

ये भी पढ़ें : Haryana Flood News : हरियाणा में बारिश का कहर, सिरसा में घग्गर नदी के 4 बांध टूटे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, रोड पर भरा 40 फुटा पानी, IMD की 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

ये भी पढ़ें : Air India Flight : उड़ती फ्लाइट में फिर किया पैसेंजर ने बड़ा बवाल, Air India के अफसर को मारा थप्पड़, जानिए ये थी वजह

ये भी पढ़ें : Wimbledon Final 2023 : "सरताज" से होगा "तूफान" का खिताबी मुकाबला, अल्कारेज के खिलाफ इतिहास रचने उतरेंगे जोकोविक

Connect with Us on | Facebook

National

Politics