Haryana Flood News : हरियाणा में बारिश का कहर, सिरसा में घग्गर नदी के 4 बांध टूटे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, रोड पर भरा 40 फुटा पानी, IMD की 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

 | 
Haryana Flood News
- 133 कच्चे-पक्के मकान गिरे ,16 लोगों को सांप ने काटा

Khari Khari News :

Haryana Flood News : मानसून की एंट्री के बाद से ही हरियाणा में भारी बारिश हो रही है। आने वाले 2-3 दिनों में पूरे हरियाणा में अच्छी बारिश का अनुमान है। घग्गर नदी अब अपने विकराल रूप पर आ गई है। जिसके कारण खेत जलमग्न हो गए। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़, अंबाला, हिसार, सिरसा, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, पंचकुला, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद और करनाल में अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

अगले 2-3 दिनों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, झज्जर, गुरुग्राम, भिवानी, जींद, नुह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, कैथल सहित कई जिलों में बारिश का अनुमान है। आज रविवार को सिरसा में घग्गर नदी की चार जगहों से टूट गई। मीरपुर, खैरेकां, पनिहारी और बुर्जकर्मगढ़ के बीच और नेजाडला कलां के पास से छोटे बांध टूटे हैं। जिससके बाद घग्गर नदी का पानी रिंग बांध को तोड़कर मुख्य बांध के किनारे तक जा पहुंचा है। हरियाणा में 13 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। 

Haryana Flood News

जानकारी के मुताबिक, घग्गर का जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीणों को अपने खेतों और मकानों की चिंता सता रही है। इसलिए लोग घग्गर नदी को शांत रखने के लिए इसके किनारे आकर पूजा कर रहे हैं। राज्य में अंबाला, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पंचकूला, झज्जर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, पलवल, सिरसा और यमुनानगर बाढ़ की चपेट में हैं। इन जिलों के 403 गांवों में घग्गर और यमुना नदी का पानी घुस चुका है। इससे 133 कच्चे-पक्के मकान गिर गए हैं। 

Haryana Flood News

26 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है, दो लोग लापता हैं। इस दौरान 16 लोगों को सांप काट चुके हैं। ​​​​​​​फतेहाबाद जिले में आई बाढ़ ने जाखल मंडी को भी चपेट में ले लिया है। देर रात जाखल मंडी में हैफेड के गोदामों में पानी घुस गया। इसके साथ 40 फुटा रोड पर भी पानी भरा गया। रंगोई नाले ने अब फतेहाबाद शहर और आसपास की ढाणियों में दहशत फैला दी है। IMD ने 19 जुलाई तक मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है उसमें प्रदेश के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 17 जुलाई को उत्तर हरियाणा के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। 5 दिनों के लिए हरियाणा में यलो अलर्ट रखा गया है।

ये भी पढ़ें : Air India Flight : उड़ती फ्लाइट में फिर किया पैसेंजर ने बड़ा बवाल, Air India के अफसर को मारा थप्पड़, जानिए ये थी वजह

ये भी पढ़ें : Wimbledon Final 2023 : "सरताज" से होगा "तूफान" का खिताबी मुकाबला, अल्कारेज के खिलाफ इतिहास रचने उतरेंगे जोकोविक

Connect with Us on | Facebook

National

Politics