Anju In Pakistan : पाकिस्तान पहुंची राजस्थान की अंजू ने धर्म बदलकर फेसबुक प्रेमी से रचाया निकाह, पति ने कहा, बिना तलाक के दूसरी शादी नहीं की जा सकती

 | 
Anju In Pakistan
- अंजू बनीं फातिमा

Khari Khari News : 

Anju In Pakistan : जैसा सचिन और सीमा की विवादास्पद प्रेम कहानी शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है, उसी तरह की एक प्रेम कहानी सीमा पार से सामने आई जब एक भारतीय महिला अपने पाकिस्तानी प्रेमी से मिलने के लिए पकिस्तान गई। राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंची अंजू ने अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है। यही नहीं अंजू ने धर्म बदलकर इस्लाम भी कबूल कर लिया। इसके बाद अंजू ने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया। 

राजस्थानी महिला, जिसकी पहचान 35 वर्षीय अंजू के रूप में की गई है, अपने पति और बच्चों को छोड़कर 1 महीने के वीजा पर पाकिस्तान चली गई, जहां वह अपने फेसबुक प्रेमी नसरुल्ला के साथ उसके परिवार की उपस्थिति में शादी के बंधन में बंध गई। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के मलकंद डिवीजन के IG ने अंजू की उसके 29 वर्षीय प्रेमी नसरुल्ला से शादी की खबर की पुष्टि की और बताया कि अंजू द्वारा इस्लाम स्वीकार करने और जिला अदालत में स्वेच्छा से निकाहनामे पर हस्ताक्षर करने के बाद शादी संपन्न हुई।

Anju In Pakistan

दोनों ने पेशावर के लोकल कोर्ट में शादी की है। 34 साल की अंजू फिलहाल पाकिस्तान में अपने 29 साल के बॉयफ्रेंड नसरुल्लाह के साथ रह रही है। 2019 में फेसबुक पर दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। अंजू की यह दूसरी शादी है, वह दो बच्चों की मां भी है। शादी के बाद अंजू ने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है। उसकी शादी शुरू होने के बाद, उसे भारी सुरक्षा के बीच नसरुल्ला के घर में स्थानांतरित कर दिया गया। इस बीच, वायरल जोड़े ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्हें उत्तरी पाकिस्तान, लावारी सुरंग, घाटियों और पर्वत श्रृंखलाओं की खोज करते हुए अपने जीवन का आनंद लेते हुए देखा गया।

Anju In Pakistan :

भारत में उसके पति अरविंद अपने बच्चों के साथ अपने फ्लैट पर ताला लगाकर कहीं चले गए। बताया जा रहा है अंजू के जाने से उसका परिवार काफी दुखी है। अंजू के पति अरविंद ने बताया कि, अंजू के धर्म परिवर्तन कर निकाह का पता चला है। उसने सोची समझी साजिश के तहत धोखा किया है। ऐसी औरत का विश्वास नहीं किया जा सकता। बिना तलाक के शादी नहीं की जा सकती। मैं जल्द ही परिजनों की सलाह लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई करूंगा। उसने मेरा और दो बच्चों का जीवन बर्बाद किया है।

अंजू का पैतृक घर एमपी में ग्वालियर के बौना गांव में है। उसके पिता का कहना है कि 20 साल पहले उसकी शादी भिवाड़ी में की थी। अंजू सनकी है। इसलिए उससे ताल्लुक नहीं रखता। हमारे लिए तो मर गई 21 जुलाई को अंजू चोरी छिपे घर वालों का गुमराह कर जिस तरह पाकिस्तान पहुंची, उसके बाद उसने पहले बॉर्डर पार करने का वीडियो जारी किया। उसके बाद वहां पहुंचकर सिर्फ घूमने का उद्देश्य बताया। इसके बाद उसके प्रेमी ने सगाई और शादी करने की बात कही।

ये भी पढ़ें : Haryana Weather Update : हरियाणा में भारी बारिश बनी लोगों के लिए आफत, टांगरी नदी का जलस्तर फिर बढ़, रात से गरज-चमक के साथ बरस रहे बादल, IMD ने जारी की चेतावनी

ये भी पढ़ें : Delhi Weather Update : दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह जोरदार बारिश, दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम की सड़कें पानी-पानी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, कई शहरों में स्कूल बंद

ये भी पढ़ें : Punjabi Singer Surinder Shinda Death : पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा नहीं रहे, लुधियाना अस्पताल में ली आखिरी सांस

ये भी पढ़ें : Monsoon Session : आज संसद के मानसून सत्र का पांचवां दिन, विपक्षी दलों का गठबंधन आज केंद्र सरकार के खिलाफ लाएगा अविश्वास प्रस्ताव

ये भी पढ़ें : Delhi News : दिल्ली में AAP सरकार के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन, CM केजरीवाल के इस्तीफे की मांग

Connect with Us on | Facebook 

National

Politics