Mann Ki Baat : PM Modi बोले - हमारा स्वभाव और संस्कृति ही लोकतांत्रिक

- राष्ट्र प्रथम पर सरकार का फोकस, आदिवासी समाज परंपराओं को बचाने के लिए उत्सुक 
 | 
Mann Ki Baat

Khari Khari, News Desk: PM Modi Mann Ki Baat 2023 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(PM Modi) आज देशवासियों के साथ मन की बात कर रहे हैं। 2023 में पहली बार पीएम मोदी ने लोगों को इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सुपर फूड मिलेट्स के बारे में बताया। पीएम ने कहा लोग बड़े स्तर पर अब मिल्ट्स को अपना रहे हैं। आगे बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है हमारी रगों में लोकतंत्र बसा है। उन्होंने कहा कि हमारे स्वभाव और संस्कृति ही लोकतांत्रिक हैं। पीएम मोदी के इस रेडियो कार्यक्रम (Mann Ki Baat 2023) का यह 97वां एपिसोड है।

परंपराओं को बचाने के लिए उत्सुक 

इस कार्यक्रम में पीएम ने पद्म पुरस्कार विजेताओं की बात की। पीएम मोदी ने कहा कि पद्म पुरस्कार विजेताओं में बड़ी संख्या आदिवासी समुदायों और आदिवासी समाज से जुड़े लोगों की है। उन्होंने कहा कि आदिवासी जीवन शहर के जीवन से अलग और चुनौतिपूर्ण है इसके बावजूद भी आदिवासी समाज अपनी परंपराओं को बचाने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। इसी के साथ पीएम ने देशवासियों को इन विजेताओं के बारे में जानने का आग्रह किया।

Mann ki Baat: कोरोना संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी आज फिर करेंगे मन की बात,  यहां देखें और सुनें LIVE, Mann ki baat PM Narendra Modi live today 25 April  2021

चारों तरफ विजेताओं की चर्चा

पीएम मोदी ने आगे बात करते हुए कहा कि इस बार पद्म पुरस्कार पाने वालों में वे लोग शामिल हैं जिन्हें संतूर, बम्हुम, द्वीतारा जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन फैलाने में महारत हासिल की है। चारों तरफ गुलाम मोहम्मद जाज, मोआ सु-पोंग, री-सिंहबोर कुर्का-लॉन्ग, मुनि-वेंकटप्पा और मंगल कांति राय की चर्चा है।

बड़े पैमाने पर मिलेट्स को अपना रहे लोग 

पीएम मोदी ने कहा कि लोग दो अभियानों में भागीदारी की वजह से एक क्रांति के रास्ते पर हैं। मोदी ने कहा कि लोगों ने बड़े पैमाने पर सक्रिय भागीदारी कर योग और फिटनेस को अपने जीवन का हिस्सा बनाया था लेकिन बड़े पैमाने पर लोग अब मिलेट्स को अपना रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Gujarat Paper Leak: पेपर लीक पर मचा घमासान

ये भी पढ़ें : आज Bharat Jodo Yatra का ऐतिहासिक दिन

ये भी पढ़ें : Fire Accident in Dhanbad: हाजरा क्लीनिक में भीषण आग......डॉक्टर दंपत्ति सहित 6 लोगों की मौत

ये भी पढ़ें : IAF के 2 विमान हुए क्रैश.......सुखोई-30 और मिराज-2000 दुर्घटनाग्रस्त

ये भी पढ़ें : Army Fighter Jet Crash : आसमान में ही फाइटर जेट में लगी भीषण आग

ये भी पढ़ें : 205 करोड़ नेटवर्थ, शानदार कार कलेक्शन......पद्म भूषण से सम्मानित

ये भी पढ़ें : Israel Terror Attack: यरुशलम में आतंकियों ने दिया घटना को अंजाम

Connect with Us on | Facebook

National

Politics