Bond Policy के विरोध में मेडिकल छात्रों की हड़ताल जल्द होगी खत्म: CM मनोहर

 | 
Bond Policy

Bond Policy: पिछले 26 दिनों से बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में हरियाणा के MBBS स्टूडेंट हड़ताल पर हैं। राज्य के CM मनोहर लाल ने दावा किया है कि जल्द ही मेडिकल विद्यार्थियों की मांगो को पूरा करके हड़ताल को खत्म किया जाएगा। उन्होने बताया कि सरकार हड़ताल पर बैठे विद्यार्थियों से लगातार मुद्दे को लेकर बात कर रही है। वहीं आज विद्यार्थियों की समस्या का समाधान होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

Bond Policy

केवल प्राइवेट नौकरी के लिए पॉलिसी लागू 

मुख्यमंत्री ने बताया कि ब्रांड पॉलिसी के तहत सरकार 40 लाख के बॉन्ड में से 3.5 लाख रुपए 4 सालों में फंड कर चुकी हैं। विद्यार्थी की बहुत सी शंका दूर की जा चुकी हैं। उन्होंने आगे कहा कि पॉलिसी का संबंध किसी डॉक्टर के परिवार या गरीब परिवार को परेशान करने का नहीं है।अपनी मेडिकल शिक्षा पूरी करने के बाद जो विद्यार्थी सरकारी नौकरी में जाना है, उसे किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आएगी। जो विद्यार्थी नौकरी नहीं कर पा रहा, उसके लिए कोई परेशानी नहीं है। लेकिन जो विद्यार्थी सरकारी नौकरी की बजाय प्राइवेट नौकरी करने जाएगा, केवल उसी के लिए यह पॉलिसी लागू होगी।

विद्यार्थियों का ब्याज माफ़

मुख्यमंत्री ने बताया कि 40 लाख रुपये के बॉन्ड में से 3.5 लाख रुपये विद्यार्थी की दी राशि में से कम हो जाएंगे। इसके साथ ही ब्याज भी माफ़ कर दिया जाएगा। डिग्री कम्पलीट होने के बाद जो पैसा बैंक से लिया जाएगा, उनका लेनदेन बैंक के साथ ही होगा। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाला डॉक्टर यदि जल्दी पैसा लौटाना चाहता है तो वह लौटा सकता है, उसके लिए अवधि का कोई बंधन नहीं है।

विद्यार्थियों को रेजिडेंट डॉक्टर्स का मिला साथ 

हड़ताल पर बैठे MBBS विद्यार्थी पिछले 26 दिनों से हड़ताल बैठे हैं। वहीं कुछ स्टूडेंट भूख हड़ताल पर भी बैठ हैं। इसके साथ ही 4 मेडिकल कॉलेजों के विद्यार्थी रोहतक PGI में धरना दे रहे हैं। हड़ताल के दौरान विद्यार्थियों को रेजिडेंट डॉक्टर्स का साथ भी मिला है। आंदोलन के समय OPD और इमरजेंसी सेवाएं भी बंद की जा चुकी हैं।

Read More: Today Weather Update: देश के लगभग सभी राज्यों में ठंड ने खटखटाया दरवाजा

Read More: Haryana Panchayat Election Result: हरियाणा पंचायत चुनाव मतगणना

Read More: USA में पढ़ाई को लेकर बड़ा अलर्ट, अभी से कर लें प्लानिंग, 3 साल की वेटिंग लाइन

Read More: Gujarat Election: BJP ने गुजरात में खेला बड़ा कार्ड, 5 साल में 20 लाख नौकरियां देने का वादा

Read More: Fifa World Cup के बीच Ronaldo को बड़ा झटका, दो मैचों के लिए सस्पेंड

Read More: Fifa World Cup 2022 में आज दिखेगा Ronaldo का जलवा

Connect with Us on | Facebook

National

Politics