Today Weather Update: देश के लगभग सभी राज्यों में ठंड ने खटखटाया दरवाजा

 | 
Today Weather Update

Today Weather Update: देशभर में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी लगातार जारी है जिसका सीधा प्रभाव मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में तापमान तेजी से गिर रहा है। जिसकी वजह ठंड बढ़ रही है। वहीं मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण के कुछ क्षेत्रों में बरसात के आसार बताए है। राजधानी दिल्ली में बर्फीली हवाओं की वजह यहां का पारा गिरा दिया है। अगले कुछ दिनों तक यहां के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। 

जानिए दिल्ली का मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। अगले कुछ दिनों तक आसमान में कोहरा देखने को मिल सकता है। गाजियाबाद में न्यूनतम तापामन 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री के साथ सुबह कोहरा पड़ने की संभावना है।

अगले पांच दिनों तक बिहार का मौसम शुष्क 

वहीं अगर बात बिहार की बात करे तो यहां के कुछ राज्यों में न्यूनतम तामपान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य का गया जिला शनिवार को सबसे ज्यादा ठंड से प्रभावित देखा गया है। शनिवार को गया का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ पवन के कारण अगले पांच दिनों तक यहां का मौसम शुष्क बना रहेगा ।

इन राज्यों में बारिश की संभावना 

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना रहेगी। वहीं आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, गोवा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की बरसात की संभावना है। 

Read More: Haryana Panchayat Election Result: हरियाणा पंचायत चुनाव मतगणना

Read More: USA में पढ़ाई को लेकर बड़ा अलर्ट, अभी से कर लें प्लानिंग, 3 साल की वेटिंग लाइन

Read More: Gujarat Election: BJP ने गुजरात में खेला बड़ा कार्ड, 5 साल में 20 लाख नौकरियां देने का वादा

Read More: Fifa World Cup के बीच Ronaldo को बड़ा झटका, दो मैचों के लिए सस्पेंड

Read More: Fifa World Cup 2022 में आज दिखेगा Ronaldo का जलवा

Read More: Suryakumar Yadav: ICC T-20 रैंकिंग में सूर्य का जलवा कायम

Connect with Us on | Facebook

National

Politics