Fifa World Cup 2022 में आज दिखेगा Ronaldo का जलवा

 | 
Fifa World Cup 2022

Fifa World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2022 के पांचवे दिन आज भी चार मुकाबले खेले जाएंगे। आज का पहला मुकाबला स्विट्जरलैंड और कैमरून के बीच होगा। वहीं इसके बाद उरुग्वे की टीम साउथ कोरिया आमने सामने होगी। तीसरा मुकाबला क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुआई वाली पुर्तगाल और घाना के बीच होगा। इसके बाद अंतिम मुकाबला ब्राजील और सर्बिया के बीच खेला जाएगा। 

घाना के खिलाफ रोनाल्डो का पलड़ा भारी 

स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो को मैदान में देखने के लिए दर्शक बेताब रहते है। ऐसे में आज पुर्तगाल और घाना के बीच खेल जाने वाला यह मुकाबला बेहत ही रोमांचक होने वाला है। आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच आखिरी बार फीफा विश्व कप के 2014 संस्करण में एक-दूसरे से मिले थे। इस दौरान गोल मशीन रोनाल्डो ने घाना पर पुर्तगाल की 2-1 की जीत हासिल की थी। दिलचस्प बात यह है कि 2016 यूईएफए यूरो विजेताओं ने फीफा विश्व कप में अपने पिछले 14 मैचों में से केवल तीन मैच जीते हैं। 

रोनाल्डो ने छोड़ा मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब 

आपको बता दें कि हाल ही में कुछ दिन पहले रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब छोड़ दिया है। क्लब और रोनाल्डो के बीच चल रहे विवादों की वजह दोनों कि अनुमति में रोनाल्डो ने यह क्लब छोड़ने का फैसला लिया है। रोनल्डोप ने इस क्लब के लिए कुल 346 मुकाबले खेले है, जिसमे उन्होंने 145 गोल किए। रोनाल्डो साल 2021 में इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब के साथ जुड़े थे। रोनाल्डो की क्लब के साथ 216 करोड़ रुपए में डील हुई थी। 

Read More: Bangladesh: ऑलराउंडर जडेजा और यश दयाल बांग्लादेश ODI सीरीज से बाहर, इन दो खिलाड़ियों को दिया मौका

Read More: India vs New Zealand ODI Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में कप्तान गब्बर तोड़ सकते है वेस्टइंडीज के रिचर्ड्स का रिकॉर्ड

Read More: India vs New Zealand ODI Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले बोले कप्तान गब्बर, मैं अब मैच्योर हो गया हूं...

Read More: Suryakumar Yadav: ICC T-20 रैंकिंग में सूर्य का जलवा कायम

Read More: Fifa World Cup के बीच रोनाल्डो ने छोड़ा मैनचेस्टर यूनाइटेड, Club के खिलाफ दिया था विवादित बयान

Read More: ICC ने 2024 T-20 World Cup को लेकर फॉर्मेट में किए बड़े बदलाव, जानिए

Connect with Us on | Facebook

National

Politics