Haryana Assembly Budget : हरियाणा सरकार ने किया ओलावृष्टि के कारण फसलों की विशेष गिरदावरी कराने का ऐलान, बजट सत्र में विधानसभा में मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Khari Khari News :
Haryana Assembly Budget : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के तीसरे दिन की कार्यवाही चल रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। पिछले 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है। बिन मौसम हुई बारिश से किसानों की फसल को नुकसान पंहुचा है। खेतों में पानी भरने से गेहूं खराब हो गया है। इसी कड़ी के चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में हुई बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान के स्पेशल गिरदावरी कराई जाएगी।
बजट पर मुख्यमंत्री ने बोलते हुए कहा कि बजट पर 700 सुझाव आए थे, 68 सुझावों को स्वीकृत किया गया। बहुत से सुझाव अच्छे थे, बहुत से दूरगामी थे। हर बात में मनोभाव होता है। विधायक अमित सिहाग ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है। महिला अपराध की दर में भी इजाफा हो रहा है। जबकि सरकार अमृत काल का बजट पेश कर रही है। किसानों का 195 करोड़ रुपए का मुआवजा अभी तक सरकार ने नहीं दिया है।
सीएम के जवाब पर विपक्षी दल के दूसरे विधायक भी खड़े हो गए। उन्होंने इन आंकड़ों पर सवाल खड़े करते हुए मुख्यमंत्री से सीधा जवाब मांगा। इस दौरान विपक्षी दलों के विधायकों ने सदन बहस करते रहे, स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने काफी प्रयास के बाद विधायकों को शांत कराया।
सदन में बेरोजगारी मुद्दा गूंजा। रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि बेरोजगारी में हरियाणा टॉप पर है। CMIE का यदि डेटा गलत है तो उस पर एक्शन क्यों नहीं लिया गया। विधायक का जवाब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिया। उन्होंने कहा कि CMIE के आंकड़े बदलते रहते हैं। उसका सैंपल का आंकड़ा सिर्फ 5000 हजार है। राज्य में बेरोजगारी की दर लगातार घट रही है।
स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रश्नकाल समाप्ति की घोषणा की। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की कि राज्य में हुई वर्षा और ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान के आंकलन के लिए स्पेशल गिरदावरी कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि वह पोर्टल पर 72 घंटे में फसलों को हुए नुकसान की जानकारी अपलोड कर दें।
सदन के तीसरे दिन भी ई-टेंडरिंग का मुद्दा गूंजा। साढौरा विधायक रेणु बाला ने आवारा पशुओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा उनकी विधानसभा में कई काम अधिकारियों की लापरवाही के कारण अधूरे पड़े हैं।
तोशाम से कांग्रेसी विधायक किरण चौधरी ने 2019 में पुलिस सिपाही भर्ती में कई युवाओं को मौका नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार की कुनीतियों के कारण युवाओं को नौकरी से निकाला जा रहा है। ITI से अब तक 500 लोगों को सरकार नौकरी से निकाल चुकी है। सरकार जब नौकरी दे नहीं सकती तो निकालने का भी उसे कोई अधिकार नहीं है।
हरियाणा बजट सत्र में प्रश्नकाल के बाद शून्य काल चल रहा है। सत्ता के साथ ही विपक्ष के विधायक मौजूद हैं। धर्मपाल गोंदर विधायक ने प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है। कुछ काम अभी भी रूके हुए हैं, इन कामों की ओर सरकार को ध्यान देना चाहिए।
ये भी पढ़ें : Rupert Murdoch Marriage : मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक 92 साल में 5वीं शादी करेंगे, जानिए कौन है लेस्ली स्मिथ
ये भी पढ़ें : Punjab News : अमृतपाल पर कार्रवाई के विरोध में चल रहा था धरना, पुलिस ने एयरपोर्ट रोड कराया खाली, प्रदर्शनकारियों टेंट को उखाड़
ये भी पढ़ें : Mehul Choksi : PNB घोटाले के आरोपी चोकसी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस किया रद्द, भगोड़ा मेहुल घूमेगा आजाद
ये भी पढ़ें : Salman Khan : एक्टर के घर के बाहर फैंस का इकट्ठा होना बैन, सलमान खान की सुरक्षा के लिए मुंबई पुलिस अलर्ट
Connect with Us on | Facebook