Mehul Choksi : PNB घोटाले के आरोपी चोकसी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस किया रद्द, भगोड़ा मेहुल घूमेगा आजाद

 | 
Mehul Choksi

Khari Khari News :

Mehul Choksi : भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी, जो PNB धोखाधड़ी में वांछित है, इंटरपोल के लिए एक अवांछित व्यक्ति बन गया है, क्योंकि उसने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस हटा लिया है, चोकसी को दिसंबर 2018 में रेड नोटिस में जोड़ा गया था। पीएनबी बैंक के साथ घोटाला करने मेहुल चोकसी अब पूरी दुनिया में घूम सकेगा। 

इंटरपोल ने उसको लेकर जो रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था, उसे वापस ले लिया गया है। यह भारत सरकार के लिए एक झटके के रूप में आता है क्योंकि उसने चोकसी का नाम इंटरपोल की वांछित सूची से हटाने का विरोध किया था। करोड़ों रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में नीरव मोदी और मेहुल चोकसी दो प्रमुख आरोपी हैं। वे प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच का सामना कर रहे हैं। 

जाने क्या है पूरा मामला 

Mehul Choksi

जनवरी 2018 की शुरुआत में पंजाब नेशनल बैंक में करीब 14 हजार करोड़  करोड़ रुपये का घोटाला होने का खुलासा हुआ था। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में 30 जनवरी को CBI ने FIR  दर्ज की थी। लेकिन उससे पहले ही इस घोटाले के दो मुख्य आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी भारत छोड़कर भाग गए थे। तब से ही दोनों आरोपियों के प्रत्यर्पण की कोशिश की जा रही है। नीरव मोदी ब्रिटेन में है और मेहुल एंटीगुआ में रह रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई और ईडी ने चोकसी पर 7,080 करोड़ रुपये की ऋण धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। भारत ने यह भी कहा कि चोकसी अभी भी देश का नागरिक था क्योंकि संबंधित अधिकारियों ने भारतीय नागरिकता त्यागने के उसके आवेदन को मंजूरी नहीं दी थी।

195 देश इंटरपोल के मेंबर हैं। रेड नोटिस जारी होने पर संबधित व्यक्ति को अस्थायी तौर पर हिरासत में लिया जा सकता है, अस्थायी तौर पर ही गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके बाद जिस देश में उसे गिरफ्तार किया गया है, उस देश के कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाती है। कई मामलों में उसे उस देश के हवाले कर दिया जाता है, जिस देश में वो वांटेड होता है।

ये भी पढ़ें : Punjab News : पंजाब CM का पुलिस अधिकारियों पर एक्शन, पीएम सुरक्षा मामले में पूर्व DGP समेत तीन पर कड़ी कार्रवाई के आदेश

ये भी पढ़ें : Russian President : 'अरेस्ट वॉरंट' के बाद क्या भारत आने पर गिरफ्तार हो सकते हैं राष्ट्रपति पुतिन! क्या है इंटरनेशनल कोर्ट

ये भी पढ़ें : Haryana News : नियमों के मुताबिक हो रही रजिस्ट्रियां, 7-ए में किया संशोधन – डिप्टी सीएम

ये भी पढ़ें :  राशन कार्डों की वेरिफिकेशन जारी, सही पाए जाने पर बनेंगे कार्ड और मिलेगा बकाया राशन - डिप्टी सीएम

Connect with Us on | Facebook

National

Politics