Punjab News : अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार नहीं करने पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार, कहा- 80,000 पुलिस वाले क्या कर रहे हैं?

 | 
Punjab News

Khari Khari News :

Punjab News : वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त नहीं आया है। पंजाब पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इस बीच पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के पांच साथियों के खिलाफ नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) लगाया है।  पुलिस अमृतपाल के खिलाफ भी NSA लगाने की तैयारी कर रही है। उसे पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. पंजाब पुलिस ने उसे भगोड़ा भी घोषित किया हुआ है। जानकारी के मुताबिक, अब अमृतपाल की NRI पत्नी किरणदीप कौर और परिवार के बैंक खातों, मूवमेंट और संबंधों की जांच की जा रही है। लेकिन 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अभी भी फरार है। 

शनिवार को अमृतपाल सिंह के काफिले में शामिल तीन अन्य वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि वारिस पंजाब डे के खिलाफ कार्रवाई में अब तक छह FIR  दर्ज की गई हैं, 114 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दस हथियार और 430 कारतूस बरामद किए गए हैं।

80,000 पुलिस कर्मी थे तो अमृतपाल को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया : हाई कोर्ट

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने मंगलवार को वारिस पंजाब डे संगठन के लीडर अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने में विफल रहने के लिए पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया। जानकारी के मुताबिक, हाई कोर्ट ने इसे "खुफिया विफलता" करार देते हुए एडवोकेट जनरल विनोद घई से सवाल किया कि जब राज्य में 80,000 पुलिस कर्मी थे तो अमृतपाल को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।

अमृतपाल को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस ने चार दिन पहले व्यापक अभियान चलाया था। उनके अधिकांश करीबी सहयोगियों और समर्थकों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। यह उनके और उनके समर्थकों द्वारा हथियारों के साथ अजनाला पुलिस थाने में घुसने और अपने एक सहयोगी को हिरासत से छुड़ाने के लगभग एक महीने बाद आया है। इस झड़प में छह पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

एक अमृतपाल समर्थक द्वारा एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसे पंजाब पुलिस द्वारा अवैध रूप से हिरासत में लिया गया था, और मांग की गई थी कि उसे अदालत में पेश किया जाए।

पंजाब में अभी भी इन जगह पर इंटरनेट और SMS सेवा बंद 

सरकार ने 72 घंटे बाद आधे पंजाब में दोपहर 12 बजे के बाद इंटरनेट शुरू कर दिया है। अमृतपाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है। तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर, अमृतसर पर इंटरनेट और SMS सेवा 23 मार्च दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।

ये भी पढ़ें : France Government : फ्रांस में रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने वाला बिल अब कानून बना, विरोध के बीच 2 साल बढ़ाई रिटायरमेंट की उम्र

ये भी पढ़ें : Mehul Choksi : PNB घोटाले के आरोपी चोकसी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस किया रद्द, भगोड़ा मेहुल घूमेगा आजाद

ये भी पढ़ें : Salman Khan : एक्टर के घर के बाहर फैंस का इकट्ठा होना बैन, सलमान खान की सुरक्षा के लिए मुंबई पुलिस अलर्ट

ये भी पढ़ें : Punjab News : पंजाब CM का पुलिस अधिकारियों पर एक्शन, पीएम सुरक्षा मामले में पूर्व DGP समेत तीन पर कड़ी कार्रवाई के आदेश

ये भी पढ़ें : Russian President : 'अरेस्ट वॉरंट' के बाद क्या भारत आने पर गिरफ्तार हो सकते हैं राष्ट्रपति पुतिन! क्या है इंटरनेशनल कोर्ट

Connect with Us on | Facebook

 

National

Politics